गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

Maharajganj

पगड़ी और तलवार भेंट कर अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के रूप में किया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर व्हाइट हाउस द मैरिज हॉल, नौतनवां में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी को नारी शक्ति एवं झांसी की रानी के रूप में सम्मान के साथ नवाजा गया। यह कार्यक्रम नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान एवं पूर्व चेयरमैन नायला खान द्वारा आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में अंजली त्रिपाठी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी की रानी) सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक रहा। अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के स्वरूप में सम्मानित करना नारी के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का संदेश देता है।

ये भी पढें

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति आदर, समानता और सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

अंजली त्रिपाठी को मिले इस सम्मान से उनके परिवार,शुभचिंतकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। यह आयोजन नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देने वाला रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच

आरती के बाद क्यों बोलते हैं ‘कर्पूरगौरं’ मंत्र? जानें महत्व

हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा

 

 

 

Spread the love

One thought on “गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान”

Comments are closed.

Uttarakhand
Uncategorized

रेखा आर्य ने पति पर लगाए घरेलू हिंसा और हत्या की साजिश के आरोप

Uttarakhand: उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री ने देहरादून के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर मामले में FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uncategorized

योगी का सपा पर हमला: माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं

वाराणसी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में योगी का महासम्मेलन योगी का सवाल: राज्यसभा चुनाव में कहां गया सपा का पीडीए? यूपी में 24 हजार पार स्टार्टअप, युवा बन रहे रोजगारदाता Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर शिक्षा, शिक्षकों और युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तीखा […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

मेरठ: नासिक में सराफा लूट करने वाला राहुल वैद अंबाला से गिरफ्तार

लूट के मामलों में था वांछित, अम्बाला में कर रहा था मौज ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने अंतरराज्यीय सराफा लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश मेरठ के आभूषण व्यापारी और महाराष्ट्र के नासिक में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात में वांछित […]

Spread the love
Read More