लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम
ए अहमद सौदागर
Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की मदद से पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों गिरफ्तार करके उनके पास से लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल कार बरामद किया है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने घटना का राजफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल दो आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दे रही है।
DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि उत्तरी जोन की सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व इंस्पेक्टर अलीगंज की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय स्तर पर सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर दो लुटेरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम दिल्ली निवासी 26 वर्षीय अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू पुत्र राकेश कुमार गुप्ता व दूसरे ने कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र स्थित रामकृष्ण नगर निवासी 19 वर्षीय ब्रजेश्वर अगिनहोत्री उर्फ वासु पुत्र दयाशंकर अगिनहोत्री बताया।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल हरियाणा निवासी अभिषेक बाल्मीकि पुत्र विक्रम उर्फ सूरज बाल्मीकि व जगतपुरी ईस्ट दिल्ली फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राह चलते लोगों को निशाना बनाकर झपट्टा मारकर चेन छीनने के बाद पलक झपकते ही भाग निकलते हैं। पुलिस को बताया कि लूट की रकम से चार पहिया वाहन खरीदकर एशो-आराम करने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे
KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा
‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू भैया का जलवा, अली फजल ने एक्शन से मचाया धमाल
दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल
नौतनवां तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का फर्स्ट लुक जारी स्टारकास्ट का भी खुलासा
ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं के संजाल का किया राजफाश

One thought on “अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार”
Comments are closed.