करा रहे थे IBPS परीक्षा में नकल, चार गिरफ्तार

UP STF : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने IBPS परीक्षा में कथित तौर पर नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कानपुर नगर से की गई। STF के मुताबिक, यह गिरोह खासतौर पर PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने में मदद करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश यादव, आशीष कुमार, राहुल कुमार सिन्हा और अंकित सचान के रूप में हुई है। आरोप है कि गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराने के लिए फर्जी तरीके से स्क्राइबर उपलब्ध कराता था।

स्क्राइबर बनाकर कराते थे नकल

जांच में सामने आया कि आरोपी परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित स्क्राइबर की व्यवस्था का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करते थे। गिरोह की मदद से अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने की कोशिश की जाती थी। STF ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कई अहम सामान और दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामदगी में पांच  मोबाइल फोन, चार आधार कार्ड, एक आईपैड और तीन पैन कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और बैंक ATM कार्ड भी मिले हैं।

वैगनआर कार और नकदी भी बरामद

STF की टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक वैगनआर कार, कथित फर्जी दस्तावेज और 2,750 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में सामने आए दो नाम

STF के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के कथित सरगना मनीष कुमार मिश्रा और बिहार निवासी राजू गुप्ता के नाम सामने आए हैं। अब जांच एजेंसियां इन दोनों की भूमिका और गिरोह के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। मामले में कानपुर के सचेंडी थाने में BNS और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और STF की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने इससे पहले कितनी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की मदद की और इसके नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

गोवा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दांव, E20 पेट्रोल पर पाँच दिन में रोक का ऐलान

अनोखे अंदाज में दिखी डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग, आलिया ने शेयर किया पोस्टर

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

Spread the love

One thought on “करा रहे थे IBPS परीक्षा में नकल, चार गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 10 टन कद्दू के बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन कद्दू के बीजों की खेप बरामद की है। सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास हुई इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया है। बरामद बीजों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये […]

Spread the love
Read More