
हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार
ए अहमद सौदागर
Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है।
STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित पशु तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य जैद को रामपुर से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैद अली उर्फ जैद कुरैशी पुत्र फिरासत अली, निवासी घेर मर्दन खां, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। उसे 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे उसके गांव के बाहर से पकड़ा गया।
वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित
पूछताछ में जैद ने बताया कि वह गोवध के लिये गोवंशीय पशुओं की तस्करी का काम करता है। उसके परिवार के लोग भी इसी धंधे में हैं। उसका गिरोह बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले में सक्रिय है। गिरोह में उसका काम सेकेंड हैंड पिकअप खरीदकर व्यवस्था करना था।
पुलिस के अनुसार 15/16 सितंबर 2025 की रात में पशु तस्करी के दौरान रोक-टोक करने पर तस्करों ने दीपक गुप्ता को पिकअप से धक्का देकर गिरा दिया, फिर अपहरण कर मारपीट के बाद पिकअप में बैठा लिया और मेडिकल कालेज रोड पर ले जाकर हत्या कर शव फेंक दिया था। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था। तस्करी में बाधा बनने वालों को सबक सिखाने के लिये गिरोह ने यह वारदात की थी।
STF पहले ही आठ अप्रैल 2026 को इस कांड में शामिल शिवम तिवारी को पश्चिमी चंपारण, बिहार से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद कर चुकी है।
जैद का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ रामपुर में पशु क्रूरता, गैंगस्टर, सीएस एक्ट और भादवि की धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है, एचएस नं-9बी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
हाइब्रिड बीजों से सरसों की खेती को मिलेगी नई ताकत, जानें किसानों के अनुभव
वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित
संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम
तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या
मेट्रो बंद होने से आम लोगों को होगी परेशानी, CJI सूर्यकांत ने जताई चिंता
Gold Silver Rate Today: सोना ₹1,968 चढ़ा, चांदी में ₹4,064 की तेजी
दुर्गा पूजा-दशहरा पर डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त

