तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

  • भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
  • घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना

ए अहमद सौदागर

Lucknow: कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर कनौसी क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने 28 वर्षीय पेंटर सुखपाल के सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शुक्रवार सुबह उसी के मकान के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में कई वार किए गए थे।

सूचना मिलते ही DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक सहित कई पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचे। DCP दक्षिणी के मुताबिक इस मामले में घरवालों की तहरीर पर राजेश रावत उर्फ काली नाम के शख्स के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई है।

ये भी पढें

लखनऊ में डबल मर्डर: पत्नी-बेटी की हत्या कर होमगार्ड ने किया सरेंडर

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र स्थित बौटहा गांव निवासी 28 वर्षीय सुखपाल पुत्र राम खिलावन कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर कनौसी इलाके में किराए के मकान में रहकर पेंटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि सुखपाल गुरुवार रात अपने साथी राजेश रावत उर्फ काली के साथ शराब की पार्टी कर रखा था कि शराब पीने के बाद नशे की हालत में होने के बाद मारपीट शुरू कर दी।

DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पड़ताल में सामने आया है कि इसी दौरान राजेश रावत उर्फ काली ने ईंट से वारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है। DCP दक्षिणी का कहना है कि नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

योगी कैबिनेट की मंजूरी, लखनऊ में नौसेना संग्रहालय का होगा विस्तार

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 AC इलेक्ट्रिक बसें

किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार

मिशन अफ्रीका: घाना और कोटे डी आइवर के बाद इथियोपिया पहुंचे जयशंकर

 

 

Spread the love

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के लिए निर्णय नए नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ में संत शिरोमणि और भदोही दोनों की पहचान रहेगी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर ‘संत रविदासनगर भदोही’ किए जाने का […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता दोगुना

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न को अब ₹15 हजार भत्ता Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों से BAMS, BUMS और BHMS परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाले इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि के […]

Spread the love
Read More