वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित

आशीष द्विवेदी

Siddharthnagar: बढ़नी में वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन में रिपोर्टर्स क्लब बढ़नी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता की निष्पक्षता, एकजुटता और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारों को सच्चाई और तथ्यों के आधार पर खबरें प्रस्तुत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं, लेकिन निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के उन लोगों की आवाज बनते हैं, जिनकी समस्याएं अक्सर जिम्मेदार लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए।

रिपोर्टर्स क्लब के संरक्षक सलमान हिंदी ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, आपसी सहयोग बढ़ाना और जरूरत के समय साथी पत्रकारों के साथ खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन पत्रकारों को बेहतर तरीके से अपनी बात रखने का अवसर देता है।

क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा, समन्वय और सहयोग बनाए रखना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों का अनुभव युवा पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक साबित होता है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सहयोग से पत्रकारिता को नई दिशा मिल सकती है। वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रताप गुप्त ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों की कलम उनकी पहचान होती है।

ये भी पढें

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से उच्च नैतिक मूल्यों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ त्रिपाठी, हाड़ा विकास सिंह, श्यामदेव यादव, मनोहर प्रसाद सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर अपने विचार साझा किए। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता दोगुना

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

शारदीय नवरात्र: 11 अक्टूबर से कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त

पश्चिमी यूपी में 12 अक्टूबर से होगी धान खरीद

 

 

Spread the love

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के लिए निर्णय नए नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ में संत शिरोमणि और भदोही दोनों की पहचान रहेगी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर ‘संत रविदासनगर भदोही’ किए जाने का […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता दोगुना

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न को अब ₹15 हजार भत्ता Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों से BAMS, BUMS और BHMS परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाले इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि के […]

Spread the love
Read More