लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

Lucknow
  • वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव
  •  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास
  • बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये
  • टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और एटीएम समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में लखनऊ की वृन्दावन योजना स्थित पी-4 पार्किंग में एकीकृत सिटी बस टर्मिनल और वाणिज्यिक क्षेत्र सुविधाओं का PPP मोड पर विकास कराए जाने का निर्णय लिया गया है। परियोजना की कुल लागत करीब 265 करोड़ रुपये होगी।

इससे शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त टर्मिनल उपलब्ध होगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टर्मिनल को इस तरह विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा अनुभव मिल सके।

7.06 एकड़ में बनेगा समर्पित टर्मिनल

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में लखनऊ में 116 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दुबग्गा डिपो से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 300 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रस्तावित बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त समर्पित टर्मिनल की आवश्यकता को देखते यह निर्णय लिया गया है। परियोजना का क्रियान्वयन नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा किया जाएगा।

परियोजना को डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन और हस्तांतरण (DBFOT) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत में 60 करोड़ रुपये बस टर्मिनल और 205 करोड़ रुपये वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे। इसमें भूमि की लागत शामिल नहीं है। परियोजना का कुल क्षेत्रफल लगभग 7.06 एकड़ है।

बस टर्मिनल में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

टर्मिनल में बस-वे, बस पार्किंग, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मरम्मत सुविधाएं, कर्मचारियों के विश्राम कक्ष, प्रशासनिक कार्यालय और सुरक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, प्रतीक्षालय और सामान रखने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इसके अलावा परिसर में रेस्तरां, कॉफी शॉप, फास्ट फूड आउटलेट, व्यावसायिक दुकानें, मेडिकल स्टोर, बैंक, ATM, सार्वजनिक शौचालय, वाटर ATM, टैक्सी स्टैंड और सार्वजनिक पार्किंग जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। अग्निशमन व्यवस्था भी परियोजना का हिस्सा होगी।

निर्माण के बाद निदेशालय को निःशुल्क हस्तांतरण

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, विकासकर्ता को डिजाइन, ड्राइंग और स्पेसिफिकेशन की अंतिम मंजूरी नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा दी जाएगी। विकासकर्ता बस टर्मिनल का निर्माण करने के बाद उसे नगरीय परिवहन निदेशालय को निःशुल्क हस्तांतरित करेगा। हालांकि, टर्मिनल और सहायक सुविधाओं के संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी विकासकर्ता के पास रहेगी।

बस टर्मिनल का रख-रखाव 35 वर्ष और वाणिज्यिक सुविधाओं से संबंधित अवस्थापना का रख-रखाव 90 वर्ष तक करना होगा। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत परियोजना के लिए आमंत्रित निविदा में चार कंपनियों ने भाग लिया था। इनमें सबसे अधिक बोली लगाने वाली ओबेक्स लिमिटेड को परियोजना आवंटित करने का प्रस्ताव है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

पश्चिमी यूपी में 12 अक्टूबर से होगी धान खरीद

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगी एक अतिरिक्त साड़ी

योगी कैबिनेट की मंजूरी, लखनऊ में नौसेना संग्रहालय का होगा विस्तार

 

 

Spread the love

One thought on “लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित

आशीष द्विवेदी Siddharthnagar: बढ़नी में वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन में रिपोर्टर्स क्लब बढ़नी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के लिए निर्णय नए नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ में संत शिरोमणि और भदोही दोनों की पहचान रहेगी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर ‘संत रविदासनगर भदोही’ किए जाने का […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता दोगुना

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न को अब ₹15 हजार भत्ता Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों से BAMS, BUMS और BHMS परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाले इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि के […]

Spread the love
Read More