संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

Lucknow
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के लिए निर्णय
  • नए नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ में संत शिरोमणि और भदोही दोनों की पहचान रहेगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर ‘संत रविदासनगर भदोही’ किए जाने का निर्णय लिया गया। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है। हाल में मुख्यमंत्री ने भदोही में जनपद का नाम संत रविदासनगर जी के नाम पर रखने का एलान किया था, जिसे कैबिनेट के माध्यम से अमली जामा पहनाया गया है।

ये भी पढें

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता दोगुना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि भारतीय संत परंपरा के प्रमुख संत एवं समाज सुधारक गुरु रविदास जी की स्मृति और सम्मान में जनपद का नाम बदलकर संत रविदासनगर भदोही रखा जाएगा। सरकार का मानना है कि इस नाम परिवर्तन से जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक पहचान को अभिव्यक्ति मिलेगी। पहले भी जनपद भदोही का नाम संत रविदासनगर भदोही किए जाने का प्रयास किया गया था, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने इसे बदल दिया था। नए नाम में संत रविदास जी का नाम भी रहेगा और भदोही की पहचान भी बरकरार रहेगी।

ये भी पढें

शारदीय नवरात्र: 11 अक्टूबर से कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त

राजस्व संहिता के तहत निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप है निर्णय

वित्त मंत्री ने कहा कि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप है। इस धारा के अंतर्गत राज्य सरकार को अधिसूचना जारी कर राजस्व क्षेत्रों की सीमाओं में परिवर्तन करने और उनका नामकरण करने का अधिकार प्राप्त है। इसके साथ ही प्रस्ताव भारत सरकार के 11 सितंबर 1953 के परिपत्र में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप भी है। कैबिनेट के इस निर्णय के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत जनपद के नाम परिवर्तन की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पश्चिमी यूपी में 12 अक्टूबर से होगी धान खरीद

शारदीय नवरात्र: 11 अक्टूबर से कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगी एक अतिरिक्त साड़ी

 

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित

आशीष द्विवेदी Siddharthnagar: बढ़नी में वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन में रिपोर्टर्स क्लब बढ़नी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता दोगुना

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न को अब ₹15 हजार भत्ता Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों से BAMS, BUMS और BHMS परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाले इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि के […]

Spread the love
Read More