
बेटी के लिए दुनिया से भिड़ेगी मां, तापसी पन्नू का धांसू अवतार
Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 25 अगस्त को जारी हुए ट्रेलर में तापसी एक ऐसी मां बानी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसकी बेटी मिष्टी अचानक गायब हो जाती है।
अपनी बच्ची को वापस लाने के लिए बानी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म की कहानी एक मां के प्यार, उसके जुनून और बेटी को बचाने के लिए उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में इमोशन के साथ जबरदस्त एक्शन और रहस्य का तड़का देखने को मिलता है।
बेटी के लिए मां ने उठाया हथियार
फिल्म में बानी की बेटी मिष्टी के अचानक गायब होने के बाद कहानी तेजी से बदलती है। पुलिस की मदद का इंतजार करने के बजाय बानी खुद अपनी बेटी की तलाश में निकल पड़ती है। बेटी की तलाश के दौरान बानी ऐसे लोगों और रहस्यों के संपर्क में आती है, जो इस पूरे मामले को एक खतरनाक जाल में बदल देते हैं। कौन बानी का साथ देगा और कौन उसके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करेगा, ट्रेलर इसी सस्पेंस को बनाए रखता है।
रहस्यों से भरी है ‘गांधारी’ की दुनिया
फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर जॉयपुर्रा में सेट है। ट्रेलर में शहर की खूबसूरती के साथ-साथ वहां का रहस्यमयी और डरावना माहौल भी दिखाई देता है। फिल्म में ‘बहरूपियों’ की मौजूदगी कहानी को एक अलग रंग देती है।
ये भी पढें
मीठे ड्रिंक्स और चिप्स पर चेतावनी लेबल का मुद्दा गरमाया, फूड कंपनियों के विरोध से बढ़ी बहस
निर्देशक देवाशीष मखीजा ने इस रहस्यमयी दुनिया को फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बनाया है। फिल्म सिर्फ एक्शन और सस्पेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें इंसानी फैसलों और उनके परिणामों को भी दिखाया गया है।
एक्शन अवतार में तापसी पन्नू
‘गांधारी’ में तापसी पन्नू का एक अलग और दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। वह एक मां के भावुक किरदार के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। बेटी को बचाने के लिए बानी कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना करती है। तापसी के मुताबिक, बानी के किरदार की सबसे खास बात उसका कभी हार न मानना है। मुश्किल हालात के बावजूद वह अपनी बेटी को बचाने की कोशिश जारी रखती है।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
तापसी पन्नू के अलावा फिल्म में इश्वाक सिंह, जतिन सरना, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और छाया कदम अहम भूमिकाओं में हैं। इश्वाक सिंह फिल्म में गोकुल का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी के गायब होने के दर्द से गुजर रहा है। वहीं जतिन सरना पुलिस अधिकारी कबीर की भूमिका में नजर आएंगे, जो मामले की जांच करता है।
3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
‘गांधारी’ की कहानी और पटकथा कनिका ढिल्लों ने लिखी है और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर से साफ है कि ‘गांधारी’ एक मां और बेटी की कहानी के साथ-साथ एक्शन, इमोशन, रहस्य और रोमांच से भरपूर होने वाली है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘संस्कृति कपड़ों से नहीं, दिल में होती है’, कंगना के टिप्पणी पर कृति सेनन ने दिया जवाब
कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार
विजय गोयल के बयान से दिल्ली BJP में हलचल, अफसरों की कार्यशैली पर बरसे
वैश्विक उथल-पुथल के बीच अडिग भारत-रूस दोस्ती, रणनीतिक संबंध और मजबूत
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका के गिरे सात विकेट


One thought on “तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस”
Comments are closed.