
पांच तस्कर गिरफ्तार, 3.085 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक बीड्स ओजी, पांच मोबाइल फोन व 30,390 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow : पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गोरखपुर व यूपी ATS की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र स्थित देवरिया बाईपास के पास से पांच तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पकड़े गए तस्करों के पास से 3.085 KG अवैध मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक बीड्स, पांच मोबाइल फोन, चार पहिया वाहन व 30,390 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ चालीस लाख रुपए बताई जा रही है।
ANTF यूनिट गोरखपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश राम के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग अर्टिगा कार में मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक बीड्स लादकर गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र होते हुए कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक रमेश राम हेड कांस्टेबल शशिकांत राय, हेड कांस्टेबल दिव्य शंकर राय, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल दीपक वर्मा, कांस्टेबल संदीप सिंह व एटीएस के उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सूरज कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से अर्टिगा कार सहित पांच लोगों को धरदबोचा।
ये भी पढें
ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम प्रतापगढ़ जिले कनधई थाना क्षेत्र स्थित करमाही निवासी सूरज सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, नौसारी गुजरात निवासी प्रिंस पटेल पुत्र नरेश भाई, करमाही प्रतापगढ़ निवासी सत्यम सिंह पुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह, गुजरात निवासी रत्नम द्विवेदी पुत्र दीपक भाई व भावनगर गुजरात निवासी भावीन पुत्र जयेश बताया।
ANTF के उपनिरीक्षक रमेश राम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग आपस में पार्टनर हैं और मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं। बताया कि यह लोग अवैध मादक पदार्थ को दिल्ली होते हुए गुजरात लेकर जाते हैं जहां हाइड्रोपोनिक बीड्स की पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
महिंगवा में युवक की बेरहमी से हत्या, तीन नामजद
यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा
बांग्लादेश में यूनुस की बढ़ी मुश्किलें? 27 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला
लखनऊ में पत्नी-बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने दी जान, मोबाइल स्टेटस से खुला मामला
UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना


2 thoughts on “एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर व एटीएस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ चालीस लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ बरामद”
Comments are closed.