यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा

यूपी नाकाम हुई ISI की बड़ी आतंकी साजिश

ए अहमद सौदागर

Lucknow : देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी साजिश को उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और STF ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बेनकाब कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को बरगलाकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गुर्गों के खिलाफ यूपी पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए अब तक 12 एफआईआर दर्ज कर 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

ADG क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि इस नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित करने का आग्रह किया है. जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी अपने प्रमुख साथियों आबिद जट्ट, हम्माद मेमन उर्फ हम्माद बरकाती, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई, अजमल गुर्जर, राशिद भट्टी, राणा हुनैन सहित मेजर इकबाल, मेजर हमीद और मेजर अनवर के जरिए भारतीय युवाओं को सोशल मीडिया पर जोड़ रहा था।

ये भी पढें 

Bigg Boss 20 में मौनी रॉय की एंट्री की चर्चा, मेकर्स ने दिया बड़ा ऑफर! जानिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए लगातार रेडिकलाइज बनाया जा रहा था. इस नेटवर्क का मकसद हिंदू धार्मिक नेताओं, एक्स-मुस्लिमों, राजनेताओं और पुलिसकर्मियों की हत्या करना तथा बीजेपी/आरएसएस कार्यालयों, थानों व संवेदनशील ठिकानों पर पेट्रोल बम, ग्रेनेड से हमले कराकर दहशत फैलाना था. युवाओं से पहले रेकी, आगजनी और विवादित पोस्टर चिपकवाए जाते थे, फिर उनसे बड़े आतंकी हमले कराने की योजना थी। 26 मई 2026 को यूपी पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर प्रदेश भर में बड़ा ऑपरेशन चलाकर नेटवर्क से जुड़े करीब 175 संदिग्धों को खंगाला।अब तक तक लखनऊ एटीएस, हापुड़, गाजियाबाद और बिजनौर में कुल 12 मुकदमे दर्ज कर 52 अभियुक्तों को दबोचा गया. इनके कब्जे से विदेशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील लिक्विड पेट्रोल बम सामग्री और भड़काऊ पोस्टर बरामद हुए. नेटवर्क के लगभग 60 संदिग्धों पर 127 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नेटवर्क से जुड़े 62 संदिग्धों को चिन्हित कर कड़ी पूछताछ की गई।

ADG अमिताभ यश नें बताया कि जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आधिकारिक पत्र भेजा है।इसमें विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1967 की धारा 35 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शहजाद भट्टी नेटवर्क और इसके सक्रिय सदस्यों को औपचारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर अधिनियम की चौथी अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया गया है।आईएसआई के इशारे पर भारत में आतंकी साजिश रच रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी पुलिस व एटीएस ने बड़ा प्रहार किया है।गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर पूरे नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

बली प्रेक्षागृह में ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

विज्ञान फाउण्डेशन ने किया युवा कौशल एवं रोजगार संगम का आयोजन

Bigg Boss 20 में मौनी रॉय की एंट्री की चर्चा, मेकर्स ने दिया बड़ा ऑफर! जानिए क्या है पूरा मामला

चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका

राहुल गांधी हुए भावुक, बोले- पापा के जाने के बाद सिर्फ प्रियंका और मैं जानते हैं मां ने क्या सहा

जंगल में गया था सात साल का मासूम, गुलदार के हमले में हुई दर्दनाक मौत

 

Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मस्जिद पर बुलडोजर से मचा बवाल, सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर Iqra Hasan: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और पहली अपील खारिज होने के बाद […]

Read More
Crime News

स्वतंत्र भारद्वाज केस में बड़ा मोड़, SC/ST एक्ट के बाद POCSO FIR; बुलंदशहर से हिरासत तक पूरी कहानी

स्वतंत्र भारद्वाज केस: प्रदर्शन से FIR और हिरासत तक पहुंचा मामला, जानिए अब तक क्या हुआ New Delhi : जंतर-मंतर पर 23 जून को हुई कथित मारपीट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के बाद विवाद ने नया मोड़ लिया और दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज […]

Read More