UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना

UPSSSC

Lucknow : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के तहत कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III के 5,369 रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। आयोग के अनुसार इन पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 10 सितंबर 2026 तक परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।

आयोग के मुताबिक इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें 2,43,981 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी 3 जुलाई 2025 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 अगस्त 2025 को अंतिम उत्तर-कुंजी प्रकाशित की गई।

ये भी पढें 

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर टंकण परीक्षा के लिए 90,336 अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया था। टंकण परीक्षा 23 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई। इसके बाद कुल 26,570 अभ्यर्थियों से संबंधित अभिलेख परीक्षण के लिए 6 जून 2026 तक आयोग स्तर पर प्राप्त किए गए।

आयोग ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब चयन परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

अफवाहों से बचने की अपील

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे चयन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह या सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश पर भरोसा न करें। परीक्षा, परिणाम और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही मान्य होंगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। तकनीकी माध्यमों से प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं और निर्धारित नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञान फाउण्डेशन ने किया युवा कौशल एवं रोजगार संगम का आयोजन

Bigg Boss 20 में मौनी रॉय की एंट्री की चर्चा, मेकर्स ने दिया बड़ा ऑफर! जानिए क्या है पूरा मामला

लखनऊ में पत्नी-बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने दी जान, मोबाइल स्टेटस से खुला मामला

महिला एशिया कप से पहले ट्रॉफी पर टेंशन, मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

Spread the love

One thought on “UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है। वृषभ : माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More