संभल के ‘सुपरकॉप’ केके बिश्नोई का ट्रांसफर, यूपी में 9 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल; 7 जिलों में बदले SP-SSP

संभल के ‘ सुपरकॉप ’ केके बिश्नोई का तबादला, यूपी में 9 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल

Uttar Pradesh :  में सुपरकॉप पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन की ओर से 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत संभल, बिजनौर, मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों में SP और SSP स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार उर्फ केके बिश्नोई के ट्रांसफर को लेकर हो रही है।

करीब दो साल तक संभल के सुपरकॉप SP की जिम्मेदारी संभालने वाले केके बिश्नोई को अब बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2018 बैच के IPS अधिकारी बिश्नोई संभल में अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली के लिए चर्चित रहे हैं। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था को लेकर कई अहम घटनाएं सामने आईं।

संभल हिंसा के दौरान चर्चा में आए थे केके बिश्नोई

नवंबर 2024 में संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान तनाव बढ़ने के बाद हिंसा की स्थिति पैदा हो गई थी। उस दौरान केके बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कार्रवाई की निगरानी की। इस घटना के बाद उनकी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

अब संभल की पुलिस कमान विकास चंद्र त्रिपाठी को सौंपी गई है। वह इससे पहले बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। PPS से IPS कैडर में प्रमोशन के बाद उन्हें पहली बार जिले में SP की जिम्मेदारी दी गई है।

बिजनौर और गोंडा में भी बदले अधिकारी

बिजनौर के मौजूदा SP अभिषेक का तबादला गोंडा कर दिया गया है। वहीं गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुल्तानपुर की SP चारु निगम को लखनऊ में यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है।

इस तरह गोंडा और सुल्तानपुर में भी पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है। अधिकारियों के तबादले के बाद दोनों जिलों में नई टीम के साथ पुलिस व्यवस्था आगे बढ़ेगी।

मेरठ और झांसी में भी नई तैनाती

फेरबदल में मेरठ और झांसी के पुलिस नेतृत्व में भी बदलाव किया गया है। झांसी के SSP बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मेरठ का नया SSP बनाया गया है। वहीं मेरठ के SSP अविनाश पाण्डेय को हटाकर लखनऊ स्थित DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी का नया SSP नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक रहे मातण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया SP बनाया गया है। उन्हें भी PPS से IPS में प्रमोशन के बाद जिले की जिम्मेदारी मिली है।

इस तबादला सूची के बाद संभल, बिजनौर, मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर जैसे जिलों में पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी। सरकार के इस फैसले को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से अहम बदलाव माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन, जानें आज का राशिफल

एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर व एटीएस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ चालीस लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ बरामद

गुलाबी होंठों के लिए प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब, जानिए कितना असरदार है ये नुस्खा

टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना

महिंगवा में युवक की बेरहमी से हत्या, तीन नामजद

 

 

Lucknow
Uttar Pradesh

मनकापुर स्टेशन पर छह शिकायतों का निस्तारण

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कर्मचारी हितों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनकापुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे योगी, कल अंतिम संस्कार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

नौतनवां बचपन स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर, गूंजा वाहे गुरु-वाहे गुरु का जाप

मानव सेवा ही सच्ची सेवा है,एक दूसरे का सम्मान करना ही सच्चा मानव धर्म – अंजली त्रिपाठी डायरेक्टर बचपन स्कूल नौतनवां महराजगंज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास पूर्वक गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चों को सिख धर्म और गुरुनानक देव […]

Read More