महिंगवा में युवक की बेरहमी से हत्या, तीन नामजद

Saharanpur

अटेसुआ कनौरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow : राजधानी पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महिंगवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि युवक को बुलाकर स्कार्पियो से कुचल कर हत्या कर हत्यारों ने शव को शराब ठेके के पास फेंककर भाग निकले।
इस मामले में पुलिस CCTV फुटेज की मदद से हत्यारों को चिन्हित कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

ये भी पढें

UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना

मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज के भीटी चौराहा निवासी हर्षित सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर ‌बताया कि बुधवार रात प्रशांत, प्रज्जिल व पीयूष के अलावा दो अन्य लोगों ने मोनू सिंह उर्फ दिलीप सिंह को बुधवार रात महिंगवा इलाके के शाकूर कनौरा क्षेत्र में बुलाया और स्कार्पियो चढ़ाकर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना

यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञान फाउण्डेशन ने किया युवा कौशल एवं रोजगार संगम का आयोजन

टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना

चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More