‘तुम्बाड 2’ की रेकी में मिला पहली फिल्म का अनमोल हिस्सा

Tumbbad 2

आटे की गुड़िया के मोल्ड्स ने चौंकाया

Tumbbad 2: साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी लोककथा, डरावने माहौल और शानदार विजुअल्स के दम पर भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। फिल्म को 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। अब इस कल्ट फिल्म की अगली कड़ी ‘तुम्बाड 2’ को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच फिल्म की लोकेशन स्काउटिंग के दौरान मेकर्स के हाथ ऐसा सामान लगा, जिसने उन्हें पहली फिल्म की यादों में वापस पहुंचा दिया।

उसी पुराने वाड़े में मिला फिल्म का अनमोल सामान

 ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने निकली टीम उसी ऐतिहासिक वाड़े में पहुंची, जहां पहली ‘तुम्बाड’ की शूटिंग हुई थी। रेकी के दौरान टीम को वहां कुछ ऐसे ओरिजिनल प्रॉप्स और मेकिंग से जुड़े सामान मिले, जो करीब आठ साल से उसी जगह सुरक्षित पड़े थे।सबसे खास खोज आटे की गुड़िया के ओरिजिनल मोल्ड्स की रही। पहली फिल्म में हस्तर से जुड़े दृश्यों के लिए इस्तेमाल किए गए इन मोल्ड्स को देखकर मेकर्स और क्रू के सदस्य हैरान रह गए। शूटिंग खत्म होने के बाद से ये सामान उसी वाड़े में अनछुआ पड़ा हुआ था।

मिला पहली ‘तुम्बाड’ का ओरिजिनल लॉक ओपनर

टीम को इसी लोकेशन से पहली फिल्म में इस्तेमाल किया गया ओरिजिनल ‘लॉक ओपनर’ भी सही-सलामत मिला। ‘तुम्बाड’ की रहस्यमयी दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन चीजों का सालों बाद दोबारा सामने आना मेकर्स के लिए बेहद खास अनुभव रहा।

ये भी पढें

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन

आठ साल बाद उसी जगह पर लौटने और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी पुरानी चीजों को देखने के बाद पूरी टीम भावुक और नॉस्टैल्जिक हो गई। ‘तुम्बाड’ की विरासत से जुड़े इन सामानों का मिलना ‘तुम्बाड 2’ की शुरुआत से पहले किसी यादगार संयोग से कम नहीं माना जा रहा है।

‘तुम्बाड 2’ में फिर लौटेगा रहस्य और डर का संसार

‘तुम्बाड 2’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म की कहानी पहली फिल्म की रहस्यमयी दुनिया को आगे बढ़ाएगी। इस बार फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम भी नजर आने की जानकारी सामने आई है। इस कास्टिंग का ऐलान जुलाई में सोहम शाह ने किया था। फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है। पेन स्टूडियोज के प्रमुख निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा हैं। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं।

3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी ‘तुम्बाड 2’

‘तुम्बाड 2’ को बड़े सिनेमाई स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मेकर्स इस बार भी फिल्म में रहस्य, डर, लोककथा और शानदार विजुअल वर्ल्ड का वही प्रभाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने पहली फिल्म को कल्ट क्लासिक बनाया। फिल्म 3 दिसंबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब पुरानी ‘तुम्बाड’ की चीजों का मिलना फैंस के लिए भी किसी दिलचस्प सरप्राइज से कम नहीं है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भाजपा की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश का दावा- NDA सहयोगियों को 162 सीटें देगा, अपना दल का पलटवार

तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड

 

Spread the love

2 thoughts on “‘तुम्बाड 2’ की रेकी में मिला पहली फिल्म का अनमोल हिस्सा”

Comments are closed.

Lucknow
Uttar Pradesh

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: CM योगी

सीएम योगी ने 11 छात्रों को दिए छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, चार करोड़ से ज्यादा लाभान्वित अगले महीने 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार मंत्रियों का उदाहरण देकर बोले CM- ईमानदारी से प्रयास होगा तो परिणाम भी अनुकूल आएगा Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि […]

Spread the love
Read More
Aradhana Mishra
Politics Uttar Pradesh

कांग्रेस की खोई जमीन और मोना की अग्निपरीक्षा

इतनी बड़ी जिम्मेदारी जिम्मेदारी कांटों के ताज जैसा? उमेश चन्द्र त्रिपाठी Aradhana Mishra: कभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, उसकी राष्ट्रीय सत्ता की धुरी था। पं. गोविंद बल्लभ पंत से लेकर नारायण दत्त तिवारी तक की लंबी परंपरा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की राजनीति का पर्याय बना दिया था। लेकिन […]

Spread the love
Read More
Nautanwa
Uttar Pradesh

कई दशकों बाद नौतनवां नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण को मिली मंजूरी

विधायक ऋषि त्रिपाठी प्रयास रंग लाया नौतनवां चेयरमैन, सभासदों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने किया स्वागत मनोज कुमार त्रिपाठी Nautanwa: कई दशकों बाद नौतनवां नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण की मंजूरी आखिर मिल ही गई। इसका पूरा का पूरा श्रेय विधायक ऋषि त्रिपाठी को जाता है। कहते हैं कि जब मंशा साफ हो और […]

Spread the love
Read More