आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड

Azam Khan

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी फिर सुर्खियों में

ED raid on Jauhar University: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ED के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने PMLA, 2002 की धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

ED की यह कार्रवाई सरकारी ठेकों से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसी को संदेह है कि सरकारी कार्यों से जुड़े धन का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्य के बजाय दूसरे कामों में किया गया। आरोप है कि कुछ निजी ठेकेदारों के माध्यम से सरकारी धन को कथित तौर पर दूसरी दिशा में भेजा गया और बाद में उसका इस्तेमाल ट्रस्ट तथा जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी संपत्तियों और निर्माण कार्यों में किया गया।

ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच लेन-देन की जांच

जांच के दौरान ठेकेदारों और ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेन-देन भी ED के रडार पर हैं। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सरकारी कामों से लाभ हासिल करने वाले ठेकेदारों ने ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी को किस तरह धन उपलब्ध कराया और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में हुआ।

ये भी पढें

उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ में आवास किराए को लेकर मचा घमासान

तलाशी अभियान के दौरान ED की टीम वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, संपत्ति से संबंधित कागजात और डिजिटल साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। इन सबूतों के जरिए कथित तौर पर सरकारी धन के इस्तेमाल और उसके बाद संपत्तियों के निर्माण या खरीद में हुए लेन-देन की कड़ियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

40 में से 38 इमारतों पर उठे थे सवाल

जौहर यूनिवर्सिटी पहले भी निर्माण से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी परिसर की 40 में से 38 इमारतों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बताते हुए प्रबंधन को उन्हें गिराने का नोटिस जारी किया था। 15 जुलाई को जारी इस नोटिस के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हलचल तेज हो गई थी। प्रबंधन ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए अदालत का रुख करने की बात कही थी।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन का दावा है कि परिसर में बनी इमारतों का निर्माण नक्शा स्वीकृत होने के बाद किया गया था। प्रबंधन की ओर से यह भी तर्क दिया गया है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के समय संबंधित क्षेत्र रामपुर विकास प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता था। ऐसे में अब ED की ताजा कार्रवाई के बाद जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े पुराने विवादों के साथ-साथ कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी फिर सुर्खियों में आ गई है। फिलहाल ED की तलाशी कार्रवाई के बाद सामने आने वाले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों से यह स्पष्ट होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ में आवास किराए को लेकर मचा घमासान

अमेरिका में भी SIR जैसी कवायद! ट्रंप ने शुरू की वोटर लिस्ट की जांच, गैर-नागरिकों के नामों पर बड़ा दावा

UP में आज भारी बारिश का अलर्ट, कुछ जगह धूप भी निकलेगी

यूपी में ईको पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, वन निगम की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- ‘तो उनके गुनाह क्या माफ कर दूं?’

 

Spread the love

One thought on “आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड”

Comments are closed.

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

मोदी शासन की सिल्वर जुबली, कैबिनेट ने दी बधाई

New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की सोच से […]

Spread the love
Read More