शिपरॉकेट IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 97 रुपये वाला शेयर पहले ही दिन 144 रुपये के पार

Shiprocket IPO

Shiprocket IPO: शिपरॉकेट लिमिटेड ने शेयर बाजार में शानदार एंट्री की है। कंपनी के IPO में शेयर का इश्यू प्राइस 97 रुपये तय किया गया था, लेकिन लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा देखने को मिला। बुधवार को कंपनी के शेयर NSE पर करीब 35 फीसदी प्रीमियम के साथ 131 रुपये पर लिस्ट हुए, जबकि BSE पर शेयर 129.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी जारी रही और कारोबार के दौरान NSE पर शिपरॉकेट का शेयर 144 रुपये तक पहुंच गया। वहीं BSE पर भी शेयर करीब 143.90 रुपये के स्तर तक गया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

1617 करोड़ रुपये का था IPO

शिपरॉकेट का IPO कुल करीब 1,617 करोड़ रुपये का था। IPO 12 अगस्त 2026 को खुला और 14 अगस्त तक निवेश के लिए उपलब्ध रहा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 93 से 97 रुपये प्रति शेयर रखा था, जबकि अंतिम इश्यू प्राइस 97 रुपये तय हुआ। IPO को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुल मिलाकर इश्यू 102 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ, जिससे बाजार में कंपनी को लेकर मजबूत निवेशक रुचि का संकेत मिला।

ये भी पढें

‘तुम्बाड 2’ की रेकी में मिला पहली फिल्म का अनमोल हिस्सा

102 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन

शिपरॉकेट के IPO में रिटेल निवेशकों का हिस्सा करीब 48 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा लगभग 59 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स यानी NII कैटेगरी में करीब 93 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी में 125 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। IPO में निवेशकों के लिए एक लॉट में 154 शेयर रखे गए थे। इस तरह इश्यू प्राइस के आधार पर एक लॉट के लिए निवेश की रकम करीब 14,938 रुपये बैठती थी।

क्या करती है शिपरॉकेट?

शिपरॉकेट एक टेक्नोलॉजी आधारित ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से छोटे और मध्यम कारोबारियों, D2C ब्रांड्स और बड़े रिटेलर्स को ऑनलाइन कारोबार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

ये भी पढें

तमिलनाडु में छात्रों के प्रदर्शन पर सरकार का आदेश, विवाद बढ़ा तो विजय सरकार ने लिया यू-टर्न

कंपनी का प्लेटफॉर्म कारोबारियों को ऑर्डर मैनेजमेंट, शिपिंग, डिलीवरी ट्रैकिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं देता है। इसके अलावा कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग सेवाओं के साथ फुलफिलमेंट, कार्गो और हेवी लॉजिस्टिक्स तथा ओम्नीचैनल कॉमर्स से जुड़े समाधान भी उपलब्ध कराती है। शिपरॉकेट ने शुरुआत एक शिपिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर की थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार ई-कॉमर्स के कई क्षेत्रों में किया है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

शिपरॉकेट की मजबूत लिस्टिंग और शुरुआती कारोबार में तेजी ने IPO निवेशकों का ध्यान खींचा है। 97 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर का 144 रुपये के आसपास पहुंचना शुरुआती निवेशकों के लिए करीब 48 फीसदी की बढ़त दर्शाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

तमिलनाडु में छात्रों के प्रदर्शन पर सरकार का आदेश, विवाद बढ़ा तो विजय सरकार ने लिया यू-टर्न

भाजपा की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

 

 

Spread the love

One thought on “शिपरॉकेट IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 97 रुपये वाला शेयर पहले ही दिन 144 रुपये के पार”

Comments are closed.

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More