तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Patna March

हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर

Tejashwi Yadav Patna March: सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित फायरिंग की घटना को लेकर बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। घटना के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंगलवार को विशाल विरोध मार्च निकाला।

गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से शुरू हुआ यह मार्च लोक भवन की ओर बढ़ा। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर शामिल हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने सिवान की घटना की उच्चस्तरीय जांच और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चौराहों पर पुलिस की भारी तैनाती

मार्च को देखते हुए पटना पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। तय रूट के संवेदनशील चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठी और इंसास राइफल के साथ तैनात किया गया।

ये भी पढें

ऑपरेशन सिंदूर का असली ‘हीरो’ राफेल नहीं, सुखोई-30MKI की भी रही अहम भूमिका

इनकम टैक्स चौराहे के पास सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच बीजेपी कार्यालय के पास अधिकारियों के वाहन भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों को वहां से निकालकर रास्ता साफ कराया।

लालू यादव ने भी कार्यकर्ताओं से की थी मार्च में शामिल होने की अपील

इस विरोध मार्च को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने पहले ही अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी थी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

जेपी गोलंबर से शुरू हुआ यह विरोध मार्च पटना के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। मार्च के समापन के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से सिवान की कथित फायरिंग घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाने की तैयारी है। सिवान की घटना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं, इस मार्च के जरिए राजद ने सरकार के खिलाफ अपनी राजनीतिक ताकत और विरोध को सड़क पर प्रदर्शित किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश का दावा- NDA सहयोगियों को 162 सीटें देगा, अपना दल का पलटवार

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन

ऑपरेशन सिंदूर का असली ‘हीरो’ राफेल नहीं, सुखोई-30MKI की भी रही अहम भूमिका

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड

अमेरिका में भी SIR जैसी कवायद! ट्रंप ने शुरू की वोटर लिस्ट की जांच, गैर-नागरिकों के नामों पर बड़ा दावा

 

Spread the love

Aradhana Mishra
Politics Uttar Pradesh

कांग्रेस की खोई जमीन और मोना की अग्निपरीक्षा

इतनी बड़ी जिम्मेदारी जिम्मेदारी कांटों के ताज जैसा? उमेश चन्द्र त्रिपाठी Aradhana Mishra: कभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, उसकी राष्ट्रीय सत्ता की धुरी था। पं. गोविंद बल्लभ पंत से लेकर नारायण दत्त तिवारी तक की लंबी परंपरा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की राजनीति का पर्याय बना दिया था। लेकिन […]

Spread the love
Read More
Muzaffarpur
Bihar homeslider

गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा NH-102 बंद, रेवा घाट के पास चार फीट पानी

Muzaffarpur: गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-102) पर यातायात नियंत्रित कर दिया है। अंबारा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई […]

Spread the love
Read More
National Politics Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

Lucknow: महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खादी उत्पादों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम से भगवा रंग का गमछा खरीदा और उसका भुगतान भी किया। उन्होंने लोगों से […]

Spread the love
Read More