गॉल टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन

India vs Sri Lanka

जडेजा का वार, धनंजया डी सिल्वा 59 रन पर OUT

India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। मैच के पांचवें और निर्णायक दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में पांच विकेट गिर चुके हैं। भारत ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा है।

पांचवें दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 84 रन पर चार विकेट से आगे खेलना शुरू किया। क्रीज पर सोनल दिनुषा और कप्तान धनंजया डी सिल्वा मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों ने कुछ देर भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए टीम की पारी को संभालने की कोशिश की।

जडेजा ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता

रवींद्र जडेजा ने भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। उन्होंने कप्तान धनंजया डी सिल्वा को 59 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। धनंजया के आउट होने के साथ ही श्रीलंका का स्कोर 142 रन पर पांच विकेट हो गया।

धनंजया और सोनल दिनुषा के बीच 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने कुछ समय के लिए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव जरूर बनाया, लेकिन जडेजा ने इसे तोड़कर टीम इंडिया को अहम सफलता दिलाई। ताजा स्थिति में श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 200 से ज्यादा रनों की जरूरत है, जबकि उसके पांच विकेट बाकी हैं।

भारत ने पहली पारी में बनाया बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा और 167 रन की बड़ी पारी खेली। केएल राहुल ने भी 82 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त मिली। भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

ये भी पढें

UP में आज भारी बारिश का अलर्ट, कुछ जगह धूप भी निकलेगी

मैनव सुथार और रवींद्र जडेजा ने मिलकर श्रीलंका की पहली पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा। बारिश और खराब मौसम के कारण मुकाबले में कई बार खेल प्रभावित हुआ है, ऐसे में भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका के बचे हुए बल्लेबाजों को आउट करके मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी।

भारत की नजर 1-0 की बढ़त पर

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। अब पांचवें दिन श्रीलंका के पांच विकेट गिरने के बाद भारत की नजर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने पर है। हालांकि बारिश एक बार फिर खेल में बाधा डाल सकती है, इसलिए भारतीय गेंदबाजों के सामने बचे हुए बल्लेबाजों को जल्द आउट करने की चुनौती होगी।

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ऑपरेशन सिंदूर का असली ‘हीरो’ राफेल नहीं, सुखोई-30MKI की भी रही अहम भूमिका

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड

अमेरिका में भी SIR जैसी कवायद! ट्रंप ने शुरू की वोटर लिस्ट की जांच, गैर-नागरिकों के नामों पर बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ में आवास किराए को लेकर मचा घमासान

प्रदेश में सभी समस्याओं की जड़ भाजपा: अखिलेश यादव

 

Politics Uttar Pradesh

फरेंदा से डॉ. निशांत त्रिपाठी को मिल सकता है निषाद पार्टी का टिकट?

19 वर्षों तक सरकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके डॉ. निशांत त्रिपाठी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व की जमकर की सराहना संजय निषाद के मंच से दिखाई मजबूत राजनीतिक दावेदारी, 2027 को लेकर बढ़ी चर्चाएं फरेंदा में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन के मंच से रखी अपनी राजनीतिक विचारधारा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अमरोहा बहुचर्चित गैंगरेप कांड: अब CO पंकज त्यागी सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हसनपुर क्षेत्र के एक फार्महाउस पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते 22-23 सितंबर 2026 को अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में बंधक बनाकर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय युवती से पुलिस द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन के आदेश पर CO पंकज त्यागी […]

Read More
Maharajganj
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा में मंत्री संजय निषाद का बड़ा सियासी ऐलान

जो निषाद आरक्षण की आवाज उठाएगा, वही बनेगा विधायक निषाद समाज का हक छीनने वाले अब सत्ता में नहीं रह सकते समाज की आवाज उठाने वालों को ही मिलेगा राजनीतिक समर्थन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

Read More