नत्थे खान ने खोजा बस्तर में दो शिवालय

हर महाशिवरात्रि इस घर से ही पहुँचती है श्रृंगार सामग्री और प्रसाद

54 साल पहले खोजा था गुमलवाड़ा और खम्हारगांव में दो शिवलिंग

हेमंत कश्यप/जगदलपुर

Natthe Khan Shivalaya Khoj : 54 साल पहले बिलोरी के एक शिक्षक नत्थे खान ने गुमलवाड़ा की पहाड़ी की गुफा में और खम्हारगांव में करीब 15 नीचे मिट्टी में दबे शिवलिंग की खोज की थी। तब से यह दोनों स्थल बस्तर के चर्चित शिवालयों में शामिल है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यह मुसलमान परिवार ही भोलेनाथ को प्रथम श्रृंगार सामग्री और प्रसाद भेंट करता आ रहा है। यह दोनों शिवालय बस्तर में सांप्रदायिक। सदभावना का केंद्र भी है।

नगरनार निवासी प्राथमिक शाला बिलोरी में प्रधानाध्यापक के पद पर आसीन नत्थे खान को वर्ष 1972 में बार बार स्वप्न आता था कि एक पहाड़ की गुफा है जिसमें शिवलिंग है। उन्होंने बिलोरा के ग्रामीणों की मदद से स्वप्न वाले शिवलिंग की खोज शुरू की।

मिले प्राकृतिक शिवलिंग

अंतत: 7 दिनों बाद गुमलवाड़ा में वह गुफा मिली। जहां प्राकृतिक शिवलिंग थे। तब से आज तक बिलोरी के ग्रामीण ही गुमलवाड़ा में यहां महाशिवरात्रि मेला आयोजित करते आ रहे हैं। इधर नत्थे खान परिवार ही इस दिन भोलेनाथ की श्रृंगार सामग्री और प्रसाद यहां पहुंचा रहा है। यह परिवार ही गुफा में प्रकाश हेतु जनरेटर की भी व्यवस्था करता है। यहां हर महा शिवरात्रि में हजारों भक्त पहुंचते हैं। अब यह स्थल माचकोट जंगल मध्य बेहतर पिकनिक स्पॉट बन चुका है।

15 फीट नीचे मिले भोले

नत्थे खान को ही दूसरी बार स्वप्न आया कि खम्हरगांव में वट वृक्ष के नीचे एक शिवलिंग दबा है। उन्होंने मजदूरों की मदद से खुदाई शुरू की। 10 फीट तक कुछ नहीं मिला। नत्थे खान के आग्रह पर मजदूरों ने 5 फीट की खुदाई और की, तब कलश की आकृति का शिवलिंग नजर आया। आड़ावाल निवासी सोमवंशी परिवार की श्रीमती सुशीला पति रामविलास और ग्रामीणों की मदद से खम्हारगांव में ही पक्का शिवालय बनाया गया है। इस शिवालय में भी पिछले 54 साल से हर महाशिवरात्रि पर नत्थे खान के परिजन ही सबसे पहले पूजन सामग्री पहुँचाते आ रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढेंयूपी में ईको पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, वन निगम की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

पारा: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम पर धावा बोलना हमला पड़ा भारी

स्वाति नक्षत्र का पानी क्यों माना जाता है खास? जानें मोती, चातक और धार्मिक मान्यताओं का रहस्य

सुप्रीम कोर्ट से राहत, 28 अगस्त को रिलीज होगी ‘महाप्रभु जगन्नाथ’

राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

Spread the love

Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More