प्रदेश में सभी समस्याओं की जड़ भाजपा: अखिलेश यादव

2027 में सपा सरकार बनने पर जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी

Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसान परेशान है। किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिल रहा है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी समस्याओं की जड़ भाजपा है। भाजपा ही आम जन की परेशानी का कारण है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर बूथ मजबूत करके भाजपा सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जो प्रत्याशी तय करेगी सभी सभी को मिलकर उसे विजयी बनाना है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त है। इस सरकार बनी सड़के और हाईवे जगह-जगह धंस रहे हैं। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के बाद गंगा एक्सप्रेस भी दो जगह धंस गया। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी निर्माणों की पोल हर दिन खुल रही है।

 

भ्रष्टाचार के डामर से बनी इस सरकार की हर सड़क गड्ढ़ों में तब्दील होती जा रही है। चार हजार करोड़ रूपये से ज्यादा में बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तो जगह-जगह टूटा ही था अब एक्सप्रेस-वे पर पुल के ज्वाइंट में भी दरारें आ गयीं हैं। इसी तरह मुरादाबाद में शुरू होने से पहले ही 655 करोड़ रुपए की लागत से बन रही रिंग रोड धंस गयी। इस सरकार में बजट की लूट हो रही है। जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

नत्थे खान ने खोजा बस्तर में दो शिवालय

यूपी में ईको पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, वन निगम की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

पारा: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम पर धावा बोलना हमला पड़ा भारी

‘बंटवारा 1947’ के बाद सनी देओल की छह बड़ी फिल्में, ‘रामायण’ से ‘गदर 3’ तक मचेगा धमाल

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अफसरों का तबादला; सीवान SP हटे, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले

Spread the love

One thought on “प्रदेश में सभी समस्याओं की जड़ भाजपा: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

National Politics Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

Lucknow: महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खादी उत्पादों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम से भगवा रंग का गमछा खरीदा और उसका भुगतान भी किया। उन्होंने लोगों से […]

Spread the love
Read More
National Politics

CM विजय बने बस कंडक्टर, महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर अलग अंदाज में नजर आए। ‘वेट्री पयनम थिट्टम’ के विस्तार की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री खुद बस में पहुंचे और महिला यात्रियों को मुफ्त टिकट बांटते नजर आए। विजय ने चेन्नई में बस से सफर किया, यात्रियों से […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गांधी आश्रम और लाल बहादुर शास्त्री भवन में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- बापू का स्वदेशी से स्वावलंबन का मंत्र ही विकसित भारत की आधारशिला खादी केवल वस्त्र नहीं, स्वदेशी का मंत्र और चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ स्वाधीन भारत का बना मंत्र Lucknow: गांधी […]

Spread the love
Read More