अतीक की कब्र के बगल में दफन होगा बेटा अबान, पुश्तैनी घर के मलबे में होगा आखिरी दीदार

अतीक अहमद की कब्र के बगल में दफन होगा बेटा अबान, पुश्तैनी घर के मलबे में आखिरी दीदार की तैयारी

Aban Ahmed’s funeral : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर कसारी-मसारी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अबान का शव फिलहाल हटवा गांव में रखा गया है, जहां उनकी बुआ प्रवीन कुरैशी रहती हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अबान के आखिरी दीदार के लिए पहुंचे।

अबान अहमद की मौत के बाद शुक्रवार को झांसी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को प्रयागराज लाया गया। अब शनिवार को उन्हें कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान में अबान की कब्र खोदने का काम पूरा हो चुका है और उनकी कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में तैयार की गई है।

ये भी पढें

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

 

अतीक के पुश्तैनी घर के मलबे में रखा जाएगा शव

अबान को दफनाने से पहले उनके शव को कसारी-मसारी स्थित उस जमीन पर भी ले जाया जाएगा, जहां कभी अतीक अहमद का पुश्तैनी घर हुआ करता था। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह मकान अब मलबे में तब्दील हो चुका है। परिवार की परंपरा के अनुसार, अंतिम संस्कार से पहले परिवार के मृत सदस्य के शव को इस स्थान पर रखा जाता रहा है।

अबान के शव को रखने के लिए यहां टेंट लगाया गया है और डीप फ्रीजर की व्यवस्था भी की गई है। अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बताया जाता है कि अप्रैल 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद का शव भी अंतिम संस्कार से पहले इसी स्थान पर लाया गया था।

अतीक, अशरफ और असद की कब्र के पास होगी अबान की कब्र

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्यों की कब्रें हैं। यहां अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, बेटे असद अहमद तथा परिवार के अन्य सदस्यों को दफनाया गया है। अब अबान अहमद की कब्र भी इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद की कब्र के पास बनाई गई है।

अली और उमर को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके भाइयों अली और उमर को भी अदालत से पैरोल मिली है। दोनों भाई अलग-अलग जेलों में बंद हैं। अदालत ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देते हुए कई शर्तें भी तय की हैं।

निर्देश के मुताबिक, अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद दोनों को पुलिस सुरक्षा में संबंधित जेलों में वापस ले जाया जाएगा। उन्हें किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने और मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं होगी। दोनों को केवल अंतिम संस्कार से जुड़े लोगों, अपनी बुआ और भाई अहजम अहमद से बातचीत की इजाजत दी गई है।

सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत

अबान अहमद की मौत झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हुई थी। बताया गया कि झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुए हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों और मृतकों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित किया।

अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था। इससे पहले अप्रैल 2023 में अतीक के बेटे असद की झांसी के पास पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत-चीन समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, सीनेट में बिल पास

शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

किशोर कुमार जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने जीता दिल

रेल नीर प्लांट कैसे लगाएं? जानिए लागत, कमाई और देशभर में कहां-कहां हैं इसके 19 प्लांट

विदेश जाने वाले 52 लाख कामगारों को मिला क्लीयरेंसः विदेश मंत्रालय

Spread the love

4 thoughts on “अतीक की कब्र के बगल में दफन होगा बेटा अबान, पुश्तैनी घर के मलबे में होगा आखिरी दीदार

Comments are closed.

Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के कुछ ही घंटों बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के एक कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच […]

Spread the love
Read More
Motihari
Bihar Crime News

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी […]

Spread the love
Read More
Crime News Punjab

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी पर अलर्ट

Canada: कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने शादी और रिश्तों के जरिए इमिग्रेशन हासिल करने के लिए किए जाने वाले फर्जीवाड़े को लेकर चेतावनी जारी की है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने कनाडाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को ऐसे रिश्तों के कानूनी परिणामों के बारे में आगाह किया है, जिनका मकसद वास्तविक […]

Spread the love
Read More