Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अथर्व सिंह रोज की तरह स्कूल गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
छात्र की हालत देखकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि अथर्व अपने परिवार का इकलौता बेटा था। महज 13 साल की उम्र में बेटे को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक तौर पर छात्र की मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढें
हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इतनी कम उम्र में अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर स्कूल में छात्र की तबीयत किस वजह से बिगड़ी और उसे समय पर किस तरह की चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, इन सभी पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्कूल परिसर में ऐसी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मेडिकल व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता बेहद जरूरी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बुटवल में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर,150 वीं वर्षगांठ पर ICCR की टीम ने दी शानदार संगीतमय प्रस्तुति
अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी
धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों की मौज, खरीदारी पर मिलेगा कैशबैक
