
Today’s Horoscope मेष : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।
मिथुन : आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे।
कर्क : आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें।
ये भी पढें
उत्तर भारत में सावन आधा बीतने पर दक्षिण भारत में क्यों शुरू होता है श्रावण मास?
सिंह : आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं।
कन्या : आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला : आज आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक : आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे।
ये भी पढें
धनु : आज का दिन शुभ रहेगा। आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे।
मकर : अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे इसलिए अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा।
कुम्भ : आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मानसिक भार आज हल्का रहेगा।
मीन : आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अग्नि-4 टेस्ट सफल, 4000 KM की मारक क्षमता से भारत की रणनीतिक ताकत में इजाफा
जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल
मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली में सक्रिय हुए तीन मुस्लिम सांसद, अमित शाह से की मुलाकात
गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

