
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj News : महराजगंज, पाँच अगस्त 2026, जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोंगरवाल के निर्देश के क्रम में प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) के.के. उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद में फ्लोर मिलों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
ये भी पढें
बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को दो फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जायसवाल एग्रो इंडस्ट्रीज़ प्रा.लि., मनीकौरा, फरेंदा से आटा एवं मैदा के नमूने संग्रहित किए गए। हिन्दुस्तान फ्लोर मिल, प्रसन्ना, नौतनवां से गेहूं आटा का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान मिल संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह तथा पवन गौड़ शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला
मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह


One thought on “जिलाधिकारी के निर्देश पर फ्लोर मिलों की गुणवत्ता जांच अभियान शुरू”
Comments are closed.