इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train?

Hydrogen Train

कितना होगा किराया, लॉन्चिंग से पहले जानिए सबकुछ

Hydrogen Train :  भारतीय रेलवे 17 जुलाई 2026 को स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हाइड्रोजन ईंधन (फ्यूल सेल) से चलने वाली यह आधुनिक ट्रेन न सिर्फ पर्यावरण के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि आम यात्रियों के लिए सफर का एक बेहद किफायती और नया जरिया बनेगी।

किस रूट पर चलेगी यह ट्रेन

भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे के जींद-सोनीपत सेक्शन पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को जोड़ेगी। रास्ते में जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, इसापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, रबराह, लाठ, मोहाना, बरवासनी और सोनीपत न्यू जैसे कई स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रस्तावित है।

बेहद सस्ता होगा किराया?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन का शुरुआती किराया महज ₹5 होगा, जबकि अधिकतम किराया केवल ₹25 तक रहेगा। यह ट्रेन उत्तरी रेलवे के दिल्ली डिवीजन के तहत आने वाले 89 किलोमीटर लंबे रूट के सफर को महज दो घंटे में पूरा कर लेगी। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन रोजाना संचालित होगी। गाड़ी संख्या 74010 (जींद से सोनीपत): यह सेवा सुबह 07:40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और सुबह 09:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 74009 (सोनीपत से जींद): वापसी की दिशा में यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे सोनीपत से रवाना होगी और दोपहर 1:00 बजे जींद वापस पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें

छह टिप्स अपनाइये, रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाइये

 

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

यह 10 कोच वाली आधुनिक ट्रेन 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम से लैस है। इसमें डीजल की जगह हाइड्रोजन से बिजली तैयार होगी, जिससे ट्रेन बिना धुआं छोड़े चलेगी। ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 75 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि इसकी डिजाइन स्पीड 110 किमी प्रति घंटा रखी गई है। एक बार में यह ट्रेन लगभग 2,600 यात्रियों को सफर करा सकेगी।

पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार

इस परियोजना को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) के तकनीकी मानकों के अनुसार पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। ट्रेन के साथ हाइड्रोजन स्टोरेज, रिफ्यूलिंग और संचालन के लिए जरूरी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ रही है आपकी नींद

युवा महिलाएं भी हो रही हैं कोलन कैंसर की शिकार

 

Spread the love

One thought on “इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train?”

Comments are closed.

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
homeslider National

कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Supreme Court Verdict : दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) के समक्ष मामले को जल्द सुनवाई के लिए रखा गया। इस दौरान अदालत ने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष समझदारी […]

Spread the love
Read More
Dhruv Rathee News
National

ध्रुव राठी को मानहानि केस में कोर्ट का समन, घर पर चस्पा

Dhruv Rathee News: यूट्यूबर ध्रुव राठी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली की साकेत कोर्ट की ओर से जारी समन गुरुग्राम स्थित उनके घर के मुख्य गेट पर चस्पा किया गया है। यह मामला भाजपा IT सेल से जुड़े विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर चल रहा है। […]

Spread the love
Read More