देविका रानी ने दिया था पहला लम्बा किसिंग सीन

Devika Rani

रवीन्द्रनाथ टैगोर संग था खास रिश्ता

Devika Rani :  हिंदी सिनेमा जगत की फर्स्ट लेडी का दर्जा पाने वाली दिग्गज अभिनेत्री देविका रानी को कोई कैसे भला कैसे भूल सकता है। देविका रानी ने उस वक्त हिंदी सिनेमा में कदम रखा जब महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत भी नहीं थी। वहीं, अगर कोई महिला फिल्मों में काम करती तो उसे वेश्यावृति समझा जाता था। यही वो वजह थी कि फिल्मों में हीरो ही हिरोइनों का रोल करते थे। उस दौर में देविका रानी ने ऐसा करने की हिम्मत की और यही नहीं, भारतीय सिनेमा की पहली हीरोइन होने का श्रेय भी हासिल किया। लेकिन क्या आपको देविका रानी और रवीन्द्रनाथ टैगोर के बीच के खास रिश्ते के बारे में पता है।

30 और 40 के दशक की सुपरस्टार थीं देविका रानी

साल 1933 में ‘कर्मा’ से फिल्मों में कदम रखने वाली देविका रानी की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। देविका रानी 30 और 40 के दशक की सुपरस्टार थीं। उस दौर में देविका हीरो से ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही हैं। देविका रानी को अक्सर “भारतीय गार्बो” कहा जाता था और उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देविका रानी के अनूठे गुणों ने उन्हें अन्य अभिनेत्रियों और फिल्म जगत की हस्तियों से अलग पहचान दिलाई।

यह भी पढ़ें

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

बॉम्बे टॉकीज की सह-स्थापना

देविका रानी ने कई महिला प्रधान फिल्मों में अभिनय करके दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। विशेष रूप से, उन्होंने अपने पति और फिल्म निर्माता हिमांशु राय के साथ मिलकर भारत का पहला पूर्णतः कार्यरत फिल्म स्टूडियो, बॉम्बे टॉकीज की सह-स्थापना की। फिल्म जगत से विदा होने के बावजूद, उन्होंने भारतीय सिनेमा को पहचाने दिलाने के लिए शानदार विरासत छोड़ी है।

रवीन्द्रनाथ टैगोर की रिश्तेदार थीं देविका

बता दें कि देविका रानी और रवीन्द्रनाथ टैगोर के बीच खास रिश्ता था। वो रवीन्द्रनाथ टैगोर की रिश्तेदार थीं। दरअसल, देविका रानी की जो दादी थीं, वह ठाकुर रवीन्द्रनाथ टैगोर की बहन थीं। इस रिश्ते से वो नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की परपोती (Grandniece) थीं।

ऐसे हुई फिल्मों में एंट्री

देविका रानी ने करियर की शुरुआत में टेक्सटाइल डिजाइनिंग में नौकरी शुरू की थी, लेकिन उन्हें अपने इस काम में मजा नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्होंने फिल्मों फिल्मों में आने का फैसला किया। साल 1928 में देविका की लंदन में हिमांशु राय से मुलाकात हुई। वहां वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हिमांशु राय, देविका के काम करने के तरीके से प्रभावित हुए और अपने प्रोडक्शन हाउस में नौकरी दे दी।

इस फिल्म से किया डेब्यू

हिमांशु राय और देविका रानी के बीच साथ काम करते-करते नजदीकियां बढ़ने लगीं। वो एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हालांकि, देविका रानी उस वक्त पहले से शादीशुदा थीं। इसके बावजूद वो हिमांशु पर फिदा हो गईं। हिमांशु राय और देविका ने साल 1929 में शादी कर ली। हिमांशु राय जब लंदन से वापस भारत लौटे तो उन्होंने 1933 में ‘कर्मा’ नाम से फिल्म बनाई, जिसमें देविका को साइन किया। फिल्म सुपरहिट होने के साथ विवादों में रही थी। इसके पीछे की वजह थी फिल्म का किसिंग सीन। इस फिल्म में हिमांशु राय और देविका के बीच चार मिनट लंबे किसिंग सीन पर खूब बवाल मचा। लेकिन इन बातों का देविका पर काई फर्क नहीं पड़ा और वो आगे बढ़ती रहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ रही है आपकी नींद

 

 

7
Entertainment homeslider

वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस

Imran Khan : आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल […]

Read More
Mumbai
Entertainment

सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात

Mumbai: लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, उद्यमिता, OTT कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी का यह वीडियो पॉडकास्ट यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। बातचीत […]

Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर

Mumbai: देश की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की है। इस पहल के तहत 14 से 20 वर्ष की लड़कियों को जीवन कौशल, डिजिटल जानकारी, वित्तीय जागरूकता और करियर से जुड़े अवसरों के बारे में प्रशिक्षित […]

Read More