दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने की बात कही और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का हवाला दिया।

‘मैंने कौन-सा उल्लंघन किया है?’ पुलिस से बोले दीपके

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस दौरान दीपके पुलिसकर्मियों से सवाल करते सुनाई दिए कि उन्होंने आखिर किस नियम का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, “मैंने कौन-सा उल्लंघन किया है?

मैं तो अकेला हूं, बाकी तो मीडियावाले हैं।” दीपके ने यह भी कहा कि कनॉट प्लेस जाने पर रोक की बात कही जा रही है, लेकिन वह अभी घर से निकले ही नहीं हैं। इस पर पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि उन्हें प्रिवेंटिव कस्टडी यानी एहतियाती हिरासत में लिया जा रहा है।

शाम पांच बजे प्रस्तावित था ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च

CJP ने लोगों से शाम पांच बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की थी। पार्टी ने इस कार्यक्रम को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च नाम दिया था। इसमें शामिल होने के लिए अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

ये भी पढें

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

पार्टी ने इससे पहले 10 अक्टूबर को भी प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके थे। पार्टी को इन प्रदर्शनों में कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विपक्ष के कुछ वर्गों का समर्थन मिलने की बात कही गई है।

मार्च से पहले पुलिस ने दिया था नोटिस

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को प्रदर्शन नहीं करने के संबंध में नोटिस भी दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस में कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू होने, वहां महत्वपूर्ण बाजारों, अस्पतालों और सरकारी इमारतों की मौजूदगी तथा भीड़ के कारण भगदड़ की आशंका का उल्लेख किया गया था।

दो दिन के लिए बंद किया गया सेंट्रल पार्क

इस बीच, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर के लिए कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को बंद कर दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली इलाके में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियों की तैनाती की जानकारी भी दी गई है। अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के तिरंगा मार्च और पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। आगे की स्थिति पुलिस की कार्रवाई और पार्टी की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

AIIMS में 44 साल की महिला की जटिल सर्जरी, 90 मिनट में निकाला गर्भाशय

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

बुलंदशहर में ईको वैन पेड़ से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल

कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

 

 

 

Spread the love

One thought on “दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई”

Comments are closed.

Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Hanuman-Yamraj
homeslider Religion

हनुमान जी को यमराज ने क्यों मारी लात? जानें रोचक कथा

Hanuman-Yamraj: रामायण और हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें कुछ प्रसंग ऐसे भी हैं, जो अपने अनोखे घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा में हनुमान जी और यमराज के बीच लंका में हुई मुलाकात का वर्णन मिलता है। इस कथा में […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व

गरबा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखे संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में […]

Spread the love
Read More