
Recipe Tips : घर में जब भी पनीर की सब्जी बनती है या फिर कोफ्ते बनते हैं तो उसमे वो रिच, क्रीमी टेस्ट नहीं आता। इस टेस्ट के लिए ही तो लोग रेस्टोरेंट जाते हैं लेकिन अब वही रेस्टोरेंट वाला टेस्ट घर में भी मिल सकता है, बस इन 6 सीक्रेट टिप्स की मदद से तैयार करें ग्रेवी।
घर में जब भी ग्रेवी वाली सब्जी बनती है तो उसमे वो स्वाद नहीं आता जो रेस्टोरेंट में मिलता है। शाही पनीर बना रही हों या फिर बटर चिकन, ग्रेवी में या तो मसाले ज्यादा हो जाते हैं या फिर मसाला कम करो तो फीका, जबकि रेस्टोरेंट में ग्रेवी का टेस्ट बिल्कुल क्रीमी, परफेक्ट टेक्सचर आता है। अगर आपके मन में भी यहीं सवाल उठता है तो ये 6 सीक्रेट टिप्स को नोट कर लें। जो आपकी ग्रेवी वाली सब्जी को बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएगा जिसे खाकर सबके मुंह से केवल तारीफ ही निकलेगी। ये रहे 3 सीक्रेट टिप्स
सीक्रेट नंबर एक : प्याज को कभी भी कच्चा नहीं भूना जाता। रेस्टोरेंट में जब भी ग्रेवी बनती है तो पहले तेल में लच्छेदार प्याज को काटकर ब्राउन कर लेते हैं। उसके बाद इनका पेस्ट बनाते हैं। ऐसा करने से प्याज का मीठापन और टेस्ट दोनों प्रिजर्व हो जाता है। जिसकी वजह से स्पाइस डालने के बाद भी ग्रेवी में हल्की सी मिठास होती है।
सीक्रेट टिप्स दो : फ्राई प्याज के पेस्ट को भूनने के बाद उसमे टमाटर के पेस्ट को डाला जाता है। फिर इसे तब तक भूनते हैं जब तक प्याज और टमाटर का पेस्ट भुनकर तेल नहीं छोड़ देता है।
सीक्रेट टिप्स तीन : सबसे आखिर में जो तीसरा सीक्रेट है वो है बटर। जिसे ग्रेवी पकाने के बाद डाला जाता है। बटर की रिचनेस और साथ में क्रीम की स्मूदनेस दोनों मिलकर ग्रेवी को काफी बैलेंस टेस्ट देते हैं।
सीक्रेट टिप्स चार : ग्रेवी को रिच और क्रीमी बनाने के लिए केवल क्रीम और बटर काफी नहीं होता है। प्याज को फ्राई कर पेस्ट बनाने के साथ ही इसमे काजू और मगज के बीचों को भिगोंकर पीस लिया जाता है और इसके पेस्ट को ग्रेवी में टमाटर-प्याज का पेस्ट भुनने के बाद डाला जाता है। जिससे ग्रेवी का टेस्ट क्रीमी बनता है। साथ ही इस तरह बनी ग्रेवी जल्दी खराब नहीं होती है।
सीक्रेट टिप्स पांच : ग्रेवी में वहीं रेस्टोरेंट वाली सुगंध चाहिए तो सबसे आखिर में कसूरी मेथी को क्रश करके सब्जी में डाल दिया जाता है। जिससे वहीं रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर मिलता है।
सीक्रेट टिप्स छह : सबसे आखिरी और जरूरी टिप्स, जब भी ग्रेवी वाली सब्जी बनानी हो जैसे पनीर, चिकन, कटहल या मशरूम तो उसमे खड़े मसाले जरूर डालें। रिच और क्रीमी ग्रेवी के लिए दालचीनी, इलायची डालें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को
जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ रही है आपकी नींद
CBI का बड़ा खुलासा: NEET परीक्षा से पहले ही मोबाइल में मौजूद थे 111 असली सवाल, 13 गिरफ्तार


One thought on “छह टिप्स अपनाइये, रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाइये”
Comments are closed.