CBI का बड़ा खुलासा: NEET परीक्षा से पहले ही मोबाइल में मौजूद थे 111 असली सवाल, 13 गिरफ्तार

NEET-UG 2026

  NEET-UG 2026  : पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत में ऐसा खुलासा किया है जिसने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग संचालक के मोबाइल फोन से बरामद 136 हस्तलिखित केमिस्ट्री प्रश्नों में से 111 सवाल सीधे NEET-UG 2026 के मास्टर प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। CBI ने इस तथ्य को आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत में दाखिल अपने जवाब में रखा है।

मोबाइल से मिला ऐसा सबूत जिसने जांच की दिशा बदल दी

CBI के मुताबिक, यह सामग्री लातूर के रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेज के संचालक शिवराज मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से बरामद हुई। जांच के दौरान एजेंसी को मोबाइल में 36 तस्वीरें मिलीं, जिनमें से 5 डुप्लीकेट थीं। इन तस्वीरों में 132 हस्तलिखित केमिस्ट्री प्रश्न दर्ज थे, जिन्हें प्रथम दृष्टया शिवराज मोटेगांवकर की लिखावट माना गया है। शुरुआती जांच में इनमें से 111 प्रश्न NTA द्वारा तैयार किए गए NEET-UG 2026 के मास्टर सेट से मेल खाते पाए गए।

परीक्षा से दो सप्ताह पहले ही मोबाइल में मौजूद थे सवाल

जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मोबाइल में मौजूद तस्वीरों की कैप्चर डेट 23 अप्रैल 2026 है, जबकि NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी। यानी कथित तौर पर परीक्षा से लगभग दो सप्ताह पहले ही प्रश्न आरोपी के मोबाइल में सुरक्षित थे। CBI इसे पेपर लीक की जांच में बेहद अहम डिजिटल सबूत मान रही है।

स्पेशल क्लास के जरिए लीक प्रश्न पहुंचाने का आरोप

CBI के अनुसार, सह-आरोपी आदित्य मोटेगांवकर ने सह-आरोपी पी. वी. कुलकर्णी की स्पेशल क्लास में हिस्सा लिया था। एजेंसी का दावा है कि इन्हीं कक्षाओं के दौरान लीक हुए केमिस्ट्री प्रश्न उपलब्ध कराए गए, जिन्हें बाद में आदित्य ने हस्तलिखित नोट्स के रूप में तैयार किया। जांच में सामने आया है कि यही नोट्स बाद में शिवराज मोटेगांवकर के मोबाइल में मिले।

अस्पताल परिसर बना कथित लीक का केंद्र

CBI ने दावा किया है कि शिवराज मोटेगांवकर को ये प्रश्न लातूर के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल परिसर में मिले थे। यह अस्पताल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे द्वारा संचालित बताया गया है। एजेंसी का आरोप है कि NTA के पैनल सदस्य और अनुवादक पी. वी. कुलकर्णी ने प्रश्नपत्र लीक करने में अहम भूमिका निभाई।

टेलीग्राम पर 10 लाख रुपये में बिके प्रश्नपत्र

जांच एजेंसी के अनुसार, लीक किए गए प्रश्नपत्रों की PDF फाइलें टेलीग्राम के जरिए करीब 10 लाख रुपये में बेची गईं। CBI ने यह भी दावा किया है कि करीब 150 पन्नों का एक ‘गेस पेपर’, जिसमें 410 प्रश्न शामिल थे, परीक्षा से कई सप्ताह पहले चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया। एजेंसी के मुताबिक, इस गेस पेपर के लगभग 120 प्रश्न वास्तविक NEET-UG 2026 के केमिस्ट्री पेपर में पूछे गए।

देशभर में कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार

CBI अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षक, कोचिंग से जुड़े लोग और छात्र शामिल हैं। कार्रवाई दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर समेत कई शहरों में की गई है। एजेंसी पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेनदेन, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

22.7 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर

NEET-UG 2026 परीक्षा में 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 12 मई 2026 को परीक्षा रद्द कर दी थी। अब CBI की जांच में सामने आए नए खुलासे इस मामले को और गंभीर बना रहे हैं। यदि एजेंसी के दावे अदालत में साबित होते हैं, तो यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक में सुनियोजित पेपर लीक नेटवर्क का बड़ा उदाहरण माना जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई UP चुनाव की सियासी बिसात

राजभर ने खोली अखिलेश सरकार की फाइलें, 2027 से पहले सियासी घमासान

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई UP चुनाव की सियासी बिसात

मेजबानी करने वालों पर मेहरबानी!

 

 

 

2 thoughts on “CBI का बड़ा खुलासा: NEET परीक्षा से पहले ही मोबाइल में मौजूद थे 111 असली सवाल, 13 गिरफ्तार”

Comments are closed.

Delhi
National

दर्जन भर प्रांत के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये अजीत दुबे, काशी के डॉ. अशोक सिंह बने महामंत्री भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य के लिए कार्य करने वाले लोगों को मिली तरजीह महिला प्रकोष्ठ की ज़िम्मेदारी सँभालेंगी सुविख्यात कवयित्री डा. जयति ओझा Delhi: बीते दिनों संपन्न हुई विश्व भोजपुरी सम्मेलन की संगठनात्मक बैठक में लगातार चौथी […]

Read More
Lucknow
homeslider National

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी

Lucknow: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी। देश के विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. कलाम को उनकी सादगी, दूरदर्शी सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों के लिए आज भी याद किया जाता है। […]

Read More
New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Read More