T20 जीरो और ODI में हीरो, एकदम बदल गये अक्षर पटेल

IND vs ENG ODI : टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ  तीन  मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में फुस्स नजर आए थे। लेकिन ओडीआई में वह एकदम बदल-बदले नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक जो खिलाड़ी जीरो था, वह एकाएक हीरो कैसे बन गया?  इसका जवाब खुद अक्षर पटेल ने दिया है। उन्होंने मैच के बाद इस बात को स्वीकार किया कि T 20 सीरीज के दौरान उन्होंने गेंद पर जोर से प्रहार करने को प्राथमिकता दी, लेकिन वनडे क्रिकेट में टाइमिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया।

अक्षर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले  9.5 ओवरों में चार विकेट लिए और फिर 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने 259 रनों के लक्ष्य को चार विकेट और 28 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल (80) और वॉशिंगटन सुंदर (52) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऐसा प्रदर्शन करना जरूरी था

अक्षर पटेल ने मैच के बाद जियोस्टार से कहा, ”मेरे लिए इस तरह का प्रदर्शन करना बेहद जरूरी था। मैं लगातार प्रयास कर रहा था। जहां तक मेरी मानसिकता की बात है तो मुझे यह सोचने के बजाय कि सब कुछ अपने आप हो जाएगा, एकाग्र रहना था। मुझे खुद पर भरोसा रखना था और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल कर रहा था। मुझे लगता है कि टी20 मैचों के में मैं गेंद पर कुछ ज़्यादा ही ज़ोर से प्रहार करने की कोशिश कर रहा था।”

अक्षर ने कहा, ”जब आप डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करने जाते हैं तो आपके पास बड़े शॉट लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं थोड़ा लय खो रहा था।” इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में अक्षर पटेल केवल 19 रन बना पाए थे। उन्होंने वनडे में अपनी रणनीति बदली और सही टाइमिंग से शॉट करने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, ”मैं गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश नहीं कर रहा था, क्योंकि मुझे पता था कि मेरे पास समय है। मैं कुछ गेंदों को आराम से खेल सकता हूं। मैं अपनी टाइमिंग पर ध्यान दे रहा था। इस तरह की विकेट पर जब आप परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझ लेते हैं तो फिर आप रन बना सकते हैं।”

अक्षर ने कहा, ”इस तरह की विकेट पर मुझे लगता है कि क्रीज पर कुछ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण था। ऐसी विकेटों पर आप आते ही उछलती हुई गेंदों पर शॉट नहीं खेल सकते। आपको खुद को थोड़ा समय देना होगा। उसके बाद ही आप अपने शॉट खेल सकते हैं।”


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अब पैपराजी पर भड़क उठीं मौनी रॉय

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

और अब जज की कुर्सी पर भी काला जादू

पीजिये ब्रिटेन की शराब और पहनिये ब्रांडेड कपड़ा

 

 

 

Sports

भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर

Hyderabad: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को लक्ष्य का पीछा करते समय अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम 248 […]

Read More
Sports

शुभमन गिल-शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, गिल रिकॉर्ड के करीब

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। पुरुष वर्ग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और महिला वर्ग में स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को इस सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों ने […]

Read More
Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Read More