लंका दहन के बाद रावण को पता चला हनुमान जी का रुद्रावतार रहस्य

Lucknow

हनुमान जी की शक्ति और रावण के उद्धार की पौराणिक कथा

Lucknow: पार्वती जी ने शंकर जी से कहा-भगवन अपने इस भक्त को कैलाश आने से रोक दीजिए, वरना किसी दिन मैं इसे अग्नि में भस्म कर दूंगी। यह जब भी आता है, मैं बहुत असहज हो जाती हूँ। यह बात मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आप इसे समझा दीजिए, यह कैलाश में प्रवेश न करें। शिव जी जानते थे कि पार्वती सिर्फ उनके वरदान की मर्यादा रखने के लिए रावण को कुछ नहीं कहती हैं। वह चुपचाप उठकर बाहर आकर देखते हैं। रावण नंदी को परेशान कर रहा है।

Mata Parvati's devotion to Mahadev is the purest example of unwavering faith, patience, and divine love. From her birth as Sati, to being reborn as Parvati, her only desire was to reunite

शिव जी को देखते ही वह हाथ जोड़कर प्रणाम करता है। प्रणाम महादेव। आओ दशानन कैसे आना हुआ ? मैं तो बस आप के दर्शन करने के लिए आ गया था महादेव। अखिर महादेव ने उसे समझाना शुरू किया। देखो रावण तुम्हारा यहां आना पार्वती को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए तुम यहां मत आया करो। महादेव यह आप कह रहे हैं। आप ही ने तो मुझे किसी भी समय आप के दर्शन के लिए कैलाश पर्वत पर आने का वरदान दिया है। और अब आप ही अपने वरदान को वापस ले रहे हैं। ऐसी बात नहीं है रावण। लेकिन तुम्हारे क्रिया कलापों से पार्वती परेशान रहती है और किसी दिन उसने तुम्हें श्राप दे दिया तो मैं भी कुछ नहीं कर पाऊंगा। इसलिए बेहतर यही है कि तुम यहां पर न आओ।

Ravana had composed the Shiv Tandava Stotra, ravan and lord shiv story in hindi, shiv puja tips, savan 2025

फिर आप का वरदान तो मिथ्या हो गया महादेव। मैं तुम्हें आज एक और वरदान देता हूं। तुम जब भी मुझे याद करोगे। मैं स्वयं ही तुम्हारे पास आ जाऊंगा। लेकिन तुम अब किसी भी परिस्थिति में कैलाश पर्वत पर मत आना। अब तुम यहां से जाओ, पार्वती तुमसे बहुत रुष्ट है। रावण चला जाता है। समय बदलता है हनुमानजी रावण की स्वर्ण नगरी लंका को जला कर राख करके चले जाते हैं। और रावण उनका कुछ नहीं कर सकता है। वह सोचते-सोचते परेशान हो जाता है कि आखिर उस हनुमान में इतनी शक्ति आई कहां से। परेशान हो कर वह महल में ही स्थित शिव मंदिर में जाकर शिवजी की प्रार्थना आरम्भ करता है।

जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले।
गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌॥
डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं।
चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम्‌ ॥

उसकी प्रार्थना से शिव प्रसन्न होकर प्रकट होते हैं। रावण अभिभूत हो कर उनके चरणों में गिर पड़ता है। कहो दशानन कैसे हो शिवजी पूछते हैं। आप अंतर्यामी हैं महादेव। सब कुछ जानते हैं प्रभु। एक अकेले बंदर ने मेरी लंका को और मेरे दर्प को भी जला कर राख कर दिया। मैं जानना चाहता हूं कि यह बंदर जिसका नाम हनुमान है आखिर कौन है। और प्रभु उसकी पूंछ तो और भी ज्यादा शक्तिशाली थी। किस तरह सहजता से मेरी लंका को जला दिया। मुझे बताइए कि यह हनुमान कौन है। शिव जी मुस्कुराते हुए रावण की बात सुनते रहते हैं। और फिर बताते हैं कि रावण यह हनुमान और कोई नहीं मेरा ही रूद्र अवतार है।

रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने दसों सिर अर्पित कर दिए थे। 🔱 क्या आप रावण की इस भक्ति के बारे में जानते थे? #Ravan #LordShiva #ShivPuran ...

विष्णु ने जब यह निश्चय किया कि वे पृथ्वी पर अवतार लेंगे और माता लक्ष्मी भी साथ ही अवतरित होंगी। तो मेरी इच्छा हुई कि मैं भी उनकी लीलाओं का साक्षी बनूं। और जब मैंने अपना यह निश्चय पार्वती को बताया तो वह हठ कर बैठी कि मैं भी साथ ही रहूंगी। लेकिन यह समझ नहीं आया कि उसे इस लीला में किस तरह भागीदार बनाया जाए। तब सभी देवताओं ने मिलकर मुझे यह मार्ग बताया। आप तो बंदर बन जाइये और शक्ति स्वरूपा पार्वती देवी आपकी पूंछ के रूप में आपके साथ रहे, तभी आप दोनों साथ रह सकते हैं। और उसी अनुरूप मैंने हनुमान के रूप में जन्म लेकर राम जी की सेवा का व्रत रख लिया और शक्ति रूपा पार्वती ने पूंछ के रूप में और उसी सेवा के फल स्वरूप तुम्हारी लंका का दहन किया। अब सुनो रावण! तुम्हारे उद्धार का समय आ गया है।

लक्ष्मी नारायण से जुड़े कई चमत्कारिक किस्से और मान्यताएं हैं। एक प्रसिद्ध कहानी में, एक गरीब व्यक्ति को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की ...

अतः श्री राम के हाथों तुम्हारा उद्धार होगा। मेरा परामर्श है कि तुम युद्ध के लिए सबसे अंत में प्रस्तुत होना। जिससे कि तुम्हारा समस्त राक्षस परिवार भगवान श्री राम के हाथों से मोक्ष को प्राप्त करें और तुम सभी का उद्धार हो जाए। रावण को सारी परिस्थिति का ज्ञान होता है और उस अनुरूप वह युद्ध की तैयारी करता है और अपने पूरे परिवार को राम जी के समक्ष युद्ध के लिए पहले भेजता है और सबसे अंत में स्वयं मोक्ष को प्राप्त होता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कैसा होगा कलयुग का अंत?

CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल

फरेंदा: CO दीपशिखा वर्मा ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

 

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Spread the love
Read More