अब पैपराजी पर भड़क उठीं मौनी रॉय

Mouni Roy

वीडियो बनाने पर बोलीं- बंद करो, दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं

Mouni Roy : बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के बाद अब मौनी रॉय भी पैपराजी पर भड़क गईं हैं। दरअसल मंगलवार की रात मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर के बाद जब वे अपनी कार में बैठीं, तो फोटोग्राफर्स लगातार उनका वीडियो बनाने लगे। इससे गुस्सा होकर मौनी ने हाथ के इशारे से कैमरे बंद करने को कहा।

वीडियो में दिख रहा है कि मौनी रॉय अपनी कार की सीट पर बैठी हैं। उन्होंने स्लीवलेस ब्लैक आउटफिट पहना है और बाल खुले रखे हैं। कार के अंदर बैठे होने के बाद भी जब फोटोग्राफर्स खिड़की से लगातार उनका वीडियो रिकॉर्ड करते रहे, तो मौनी का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने पहले हाथ से इशारा किया और फिर उंगली दिखाते हुए सख्त लहजे में कहा, “बंद करो।” मौनी ने काफी धैर्य रखने की कोशिश की, लेकिन पैपराजी के न मानने पर वे नाराज हो गईं और फिर उनकी गाड़ी वहां से रवाना हो गई।

जरीन खान ने कहा- फालतूगिरी मत करना

इससे पहले एक्ट्रेस जरीन खान भी पैपराजी पर बुरी तरह गुस्सा हो गई थीं। एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। उन्होंने सख्त लहजे में सामने वाले को अपनी हद में रहने की हिदायत दी। दरअसल जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। वे हरे रंग की ड्रेस पहने हुए मीडिया के कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं।

इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है।

हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत

गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’

मलाइका ने भी लगाई थी पैपराजी की क्लास

कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

और अब जज की कुर्सी पर भी काला जादू

धोनी भी मैच देखने पहुंचे, नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाये

पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत तीन की मौत

 

 

 

 

 

Spread the love

7 thoughts on “अब पैपराजी पर भड़क उठीं मौनी रॉय”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment

नवरात्रि पर सोनी पल लाएगा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’

Mumbai: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनी पल दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा, उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और देशभर में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों की विशेषताओं को दर्शाया जाएगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण 11 […]

Spread the love
Read More
Entertainment

11 मौतों का रहस्य, OTT की इस सीरीज में खुलेंगे चौंकाने वाले राज

Web Series: OTT की दुनिया में क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर कई ऐसी सीरीज मौजूद हैं, जिनकी कहानियां लंबे समय तक दर्शकों के दिमाग में घूमती रहती हैं। अगर आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां, रहस्य और चौंकाने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो तमन्ना भाटिया की सीरीज ‘आखिरी सच’ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘हमारी राधा’ में भावुक मोड़: गिरधर के कहने पर राधा को छोड़ना होगा अपना घर

Our Radha Serial: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में दर्शकों को जल्द ही एक ऐसा भावुक मोड़ देखने को मिलेगा, जो राधा और गिरधर के रिश्ते को पूरी तरह बदलकर रख देगा। राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ती दूरियां अब इस कदर बढ़ गई हैं कि […]

Spread the love
Read More