डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही कैदियों की मौत!

आईजी

     डॉक्टर-फार्मासिस्ट: मोटी रकम देकर जेल के बाहर अस्पताल भेजे जाते बंदी

  • पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल- पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का कहना है जेल अस्पताल में बगैर सुविधा शुल्क दिए इलाज ही नहीं होता है। मोटी रकम देने वाले बंदियों को जेल के बाहर के जिला अस्पताल भेज दिया जाता है, वही पैसा नहीं देने वाले बंदियों को फार्मासिस्ट लाल, पीली, हरी गोलियां देकर टरका देते है। यही वजह है कि जेल में बंदियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिलचस्प बात यह है जेल अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली में जेल प्रशासन की भी हिस्सेदारी होती है।

जेलों में बंदियों को त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए प्रत्येक जेल में जेल अस्पताल स्थापित किए गए। जेल अस्पताल में चिकित्सा विभाग की ओर से डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात किए जाते है। शासन की ओर से जेल अस्पताल के प्रति वर्ष करोड़ों रुपए का बजट आवंटित किया जाता है। अस्पताल में उपकरणों और दवाइयों के लिए आवंटित किया गया यह बजट जेल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की कमाई का जरिया बन गया है। जेल अस्पताल में उन्हीं बंदियों का इलाज होता है जो सुविधा शुल्क देने में सक्षम होते हैं। पैसा नहीं देने वाले बंदियों का समय पर उपचार नहीं मिल पाने की वजह से दम तोड़ दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शाह चौथी बार बने सांसद, लखनऊ से है नजदीकी लगाव

T20 जीरो और ODI में हीरो, एकदम बदल गये अक्षर पटेल

सूत्रों का कहना है कि जेल अस्पताल डॉक्टर और फार्मासिस्ट की कमाई का अड्डा बन गया है। डॉक्टर धनाढ्य बंदियों से मोटी रकम लेकर उन्हें जेल के बाहर जिला अस्पताल भेज देते हैं। जेल डॉक्टर, फार्मासिस्ट और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की साठ गांठ से बंदी महीनों जेल के बाहर मौज करते नजर आते है। यही नहीं जेल अस्पताल के डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने बंदियों के उपचार के लिए दाम निर्धारित कर रखे है। एक हफ्ते तक जेल अस्पताल में रहने के लिए पांच हजार रुपए वसूल किए जाते है। बंदियों को “स्पेशल डाइट” लिखवाने के लिए डॉक्टर को ढाई हजार से पांच हजार रुपए तक की वसूली की जाती है। उधर इस संबंध में जब एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने इसे चिकित्सा विभाग का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

बंदियों समय पर नहीं मिलता उपचार!

हाल के दिनों में प्रदेश की फतेहगढ़, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी, आगरा, मऊ, महोबा, इटावा जेल समेत अन्य जेल हुई बंदियों की मौत के मामलों में परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। वाराणसी जेल में बंदी की मौत के बाद इस कदर हंगामा हुआ कि आक्रोशित भीड़ में दारोगा की ही पिटाई कर दी। आगरा जेल में तो सुरक्षाकर्मी मृतक बंदी को अस्पताल के बाहर ही छोड़ कर भाग गए थे। मृतक बंदियों के परिजनों का आरोप है कि जेल और जेल अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से आए दिन जेलों में बंदी दम तोड़ रहे हैं।

Spread the love

Chinhat: Upcoming Sawan month, Chehlum and Barawafat festival
Uttar Pradesh

चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग

इंस्पेक्टर चिनहट ने संभ्रांत लोगों एवं मंदिर के पुजारियों के साथ की बैठक, नियमों के पालन करने की अपील की ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को चिनहट कोतवाली परिसर में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देश पर […]

Spread the love
Read More
Tarun Gaba
Crime News Uttar Pradesh

तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

IPS अफसर अमरेन्द्र कुमार सेंगर से संभाला कार्यभार ए अहमद सौदागर Tarun Gaba IPS:  2001 बैच के IPS अधिकारी तरूण गाबा राजधानी लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को तबादला हुए अमरेन्द्र कुमार सेंगर से कार्यभार ग्रहण कर लिया। तरूण गाबा के साथ ही 15 पुलिस के आलाधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Raja Chaudhary
Entertainment Uttar Pradesh

शादी, अफेयर और तलाक पर राजा चौधरी का बड़ा बयान, श्वेता तिवारी को लेकर किए कई दावे

ऑडिशन से शुरू हुई प्रेम कहानी और शादी की शुरुआत Raja Chaudhary allegations: टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी का रिश्ता एक समय काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2007 में दोनों अलग हो गए थे और 2012 में उनका आधिकारिक तलाक हो गया था। अब सालों बाद […]

Spread the love
Read More