गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow
  • मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध
  • प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढें

योगी का सपा पर हमला: माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं

उपभोक्ता लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित चीनी निगम/सहकारी चीनी मिल संघ के चीनी विक्रय केन्द्र से उक्त दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 01 एवं 02 किलो के पैकेट के दाम क्रमशः 52 व 102 रूपये हैं। 05 किलो व 50 किलो के पैकेट का मूल्य क्रमशः 250 व 2500 रुपये रखा गया है।

 

 

सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की चीनी के एक किलो व दो किलोग्राम पैकेट का मूल्य क्रमशः 51 व 102 रुपये ही रहेगा, लेकिन 05 किलो व 50 किलो के पैकेट का मूल्य क्रमशः 245 व 2400 रुपये रखा गया है। विभाग के अनुसार, चीनी की यह विशेष बिक्री प्रत्येक कार्यदिवस में नियमित रूप से संचालित होगी।

ये भी पढें

IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए

आम नागरिक सुबह 10 से सायं 5 बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर में चीनी बिक्री केंद्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बिक्री केंद्र पर उपभोक्ताओं की सुविधा और सुगम खरीदारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उपभोक्ता अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार चीनी की खरीदारी कर सकते हैं। गन्ना विकास विभाग ने राजधानी के नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनोपयोगी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में भविष्य में भी आम जनमानस को इसी प्रकार की व्यावहारिक राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी में एक और IAS अधिकारी पर अवमानना का आरोप तय

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए

 

Crime News Uttar Pradesh

शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज

इनाम घोषित होते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने रायबरेली समेत सीमावर्ती जिलों में तेज की तलाश अधिकतर यूपी के नामजद आरोपितों का सुरक्षित ठौर है नेपाल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ का बहुचर्चित कैफे संचालक शिवा शर्मा मौत कांड की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली माडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि और […]

Read More
Lucknow
Health homeslider Religion

ब्रह्ममुहूर्त में उठने के बताए गए नौ लाभ

Lucknow: भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में ब्रह्ममुहूर्त को दिन की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले का समय ध्यान, योग, मंत्रजप, अध्ययन और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल होता है। सुबह शांत वातावरण में जागने और नियमित दिनचर्या अपनाने से व्यक्ति को अपने काम व्यवस्थित करने में […]

Read More
Education Uttar Pradesh

अर्पित के सम्मान से बढ़ा प्रतापगढ़ का गौरव

Pratapgarh: युवा साहित्यकार एवं विश्व रिकॉर्ड धारक अर्पित सर्वेश शुक्ला को उनकी साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया […]

Read More