
Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘क्वीन फॉरएवर’ को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन उसे इस स्तर पर राहत नहीं मिली। मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप मार्ने की एकल पीठ ने की। इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता फिलहाल साफ होता नजर आ रहा है।
क्या है पूरा विवाद?
साल 2014 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के निर्माण में फैंटम स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल था। अब कंगना ने जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ ‘क्वीन फॉरएवर’ पर काम शुरू किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद सामने आया।
ये भी पढें
फैंटम स्टूडियोज का दावा है कि मूल फिल्म ‘क्वीन’ से जुड़े बौद्धिक संपदा अधिकारों में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का आरोप है कि उसकी अनुमति के बिना कंगना रनौत और जियोस्टार ने ‘क्वीन फॉरएवर’ की घोषणा कर उस पर काम शुरू कर दिया। स्टूडियोज ने यह भी कहा कि उसने फिल्म के सीक्वल या उससे जुड़े किसी अन्य रूपांतरण के लिए सहमति नहीं दी थी। वहीं, जियोस्टार की ओर से पहले स्पष्ट किया गया था कि ‘क्वीन फॉरएवर’ मूल फिल्म का सीक्वल नहीं है, बल्कि यह एक नई और अलग कहानी पर आधारित फिल्म है।
250 करोड़ रुपये के मुकदमे के बाद कोर्ट पहुंचा मामला
इस विवाद ने अप्रैल 2026 में कानूनी रूप ले लिया, जब फैंटम स्टूडियोज की ओर से जियोस्टार को नोटिस भेजे गए। इसके बाद कंपनी ने जियोस्टार के खिलाफ 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।
ये भी पढें
हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। इससे फिल्म निर्माताओं को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि, अंतरिम राहत से इनकार किए जाने का मतलब यह नहीं है कि बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़ा पूरा विवाद अंतिम रूप से सुलझ गया है।
2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्वीन फॉरएवर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जारी है। इसके 2027 में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नौतनवां SDM कुणाल ने डंडा नहर पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा
लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर फोकस


2 thoughts on “कंगना की ‘क्वीन फॉरएवर’ की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार”
Comments are closed.