E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के दावों पर गडकरी का जवाब

E20

E20 देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई उपभोक्ता एथनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल नहीं लेना चाहता और 100 फीसदी शुद्ध पेट्रोल खरीदना चाहता है, तो यह संभव है, लेकिन इसके लिए उसे अधिक कीमत चुकानी होगी। गडकरी ने कहा कि देश ने 20 प्रतिशत एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब E20 ईंधन लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है। ऐसे में E10 जैसे पुराने विकल्प को व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं है।

‘100 फीसदी पेट्रोल मिलेगा, लेकिन महंगा होगा’

एक मीडिया इंटरव्यू में जब गडकरी से पूछा गया कि क्या पेट्रोल पंपों पर E10 ईंधन का विकल्प फिर से उपलब्ध कराया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि अब E20 देशभर में लागू हो चुका है। ऐसे में जो लोग एथनॉल मिश्रित पेट्रोल नहीं चाहते, वे 100 प्रतिशत पेट्रोल खरीद सकते हैं, लेकिन उसकी कीमत अधिक होगी। उन्होंने दोहराया कि अब तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो कि E20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचता है।

ये भी पढ़े

लगातार फिसल रहे सोने और चांदी के दाम, देखें नया रेट

ईंधन की गुणवत्ता पर तेल कंपनियां सतर्क

सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर फैल रही विभिन्न आशंकाओं के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने ईंधन गुणवत्ता की निगरानी और जांच तेज कर दी है। इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने देशभर के अपने पेट्रोल पंपों पर गुणवत्ता जांच अभियान शुरू किया है। कंपनियों ने ग्राहकों से अपील की है कि ईंधन से जुड़ी किसी भी शिकायत की जानकारी सीधे पेट्रोल पंप या ग्राहक सेवा केंद्र पर दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों पर भरोसा न करें।

IIT कानपुर ने क्या कहा?

E20 पेट्रोल को लेकर IIT कानपुर की एक रिसर्च भी सामने आई है। संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की इंजन रिसर्च लैब के परियोजना वैज्ञानिक ध्रुव राज करणा के अनुसार, बड़े पैमाने पर किए गए परीक्षणों में E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान, जंग लगने या किसी अन्य तकनीकी खराबी का कोई प्रमाण नहीं मिला।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

क्या E20 से माइलेज कम होता है?

IIT कानपुर के शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन में E20 पेट्रोल के कारण वाहनों के माइलेज में कोई उल्लेखनीय कमी नहीं पाई गई। उनके अनुसार, वाहन का माइलेज मुख्य रूप से ड्राइविंग स्टाइल, सड़क की स्थिति और वाहन के रखरखाव पर निर्भर करता है, न कि केवल ईंधन के प्रकार पर। शोध में यह भी सामने आया कि E20 ईंधन का इंजन की मजबूती, वाहन के प्रदर्शन और माइलेज पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया। E20 पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है। सरकार का उद्देश्य एथनॉल मिश्रण बढ़ाकर कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण में कमी लाना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

IMD का बड़ा अलर्ट: बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने की आशंका

गुप्त नवरात्र में बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूरी पूजा विधि

तुला, वश्चिक और धनु राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी

कोहली और गंभीर के बीच अनबन?

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

Spread the love

2 thoughts on “E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के दावों पर गडकरी का जवाब

Comments are closed.

homeslider National

यौन अपराध मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Sexual Assault Case नौ जुलाई के पटना हाई कोर्ट के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराध से जुड़े मामलों में न्यायिक संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी समिति की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट और सभी हाई कोर्ट की वेबसाइटों पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

सेंसेक्स में नजर आयी 500 अंक से ज्यादा की तेजी

निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग में ज्यादा खरीदारी Share Market Today :  शेयर बाजार में आज यानी 15 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 के […]

Spread the love
Read More
Business

सोना ₹306 घटा, चांदी ₹1,253 बढ़ी

इस साल ₹2.80 लाख तक जा सकती है Gold Price Today  : ने के दाम में 14 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 306 रुपए घटकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,253 रुपए बढ़कर 2.20 लाख रुपए पर […]

Spread the love
Read More