बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

Theft of Badrinath offerings

पुलिस बोली- मोबाइल के नीचे ₹500 के नोट, सोने-चांदी के सिक्के ले जाता था

Theft of Badrinath offerings :  बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने उन्हें 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। उन्हें चमोली लाया गया, जहां बद्रीनाथ थाने में उनसे और मंदिर समिति के चार कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, SIT की टीम सादी वर्दी में देहरादून पहुंची थी। बद्रीनाथ थाने में पूछताछ के दौरान जब प्रमोद नौटियाल से पूछा गया कि क्या चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी शामिल हैं, तो उन्होंने सिर हिलाकर नहीं में जवाब दिया।

चमोली पुलिस के अनुसार, आठ जुलाई को प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की शिकायत पर बद्रीनाथ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। SP सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित SIT ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच में प्रमोद नौटियाल को कई बार मोबाइल के नीचे और जेब में मंदिर की धनराशि व अन्य भेंट सामग्री ले जाते हुए पाया गया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला और केसर का पैकेट भी अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया था। मामले में 10 जुलाई को हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक मेहरा की एकलपीठ ने प्रमोद नौटियाल की याचिका पर सुनवाई की थी। साथ ही मंदिर समिति से चढ़ावा मामले में 16 जुलाई को स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा था। SIT प्रमोद नौटियाल से ये 10 सवाल कर सकती है।

यह भी पढ़ें

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नही : योगी

CCTV में आप मोबाइल के नीचे क्या लेकर जा रहे थे? आपने कहा कि वह नोटबुक थी, क्या उसके समर्थन में कोई तस्वीर, रिकॉर्ड या अन्य सबूत दे सकते हैं? यदि वह नोटबुक थी तो घटना के बाद उसे जांच समिति को क्यों नहीं दिखाया? 25 जून और दो जुलाई दोनों तारीखों की फुटेज में एक जैसी गतिविधि क्यों दिखाई दे रही है? क्या आपने कभी गणना कक्ष से किसी भी प्रकार की नकदी बाहर निकाली? कर्मचारियों का कहना है कि दो जुलाई को आप गणना प्रभारी थे। क्या यह सही है और उस दिन आपकी जिम्मेदारी क्या थी? जांच समिति की रिपोर्ट में आपके खिलाफ प्रथम दृष्टया अनियमितता मिलने की बात कही गई है। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे? FIR दर्ज होने के बाद आपका मोबाइल बंद क्यों मिला और आप जांच एजेंसियों के संपर्क में क्यों नहीं रहे? पुलिस आपको तलाश रही थी, फिर भी आपने खुद सामने आकर जांच में सहयोग क्यों नहीं किया? क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य कर्मचारी, अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति भी शामिल है या आप कह सकते हैं कि आप पूरी तरह अकेले हैं?

परिजन बोले- अपहरण किया

प्रमोद नौटियाल को सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए थे। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी बाईपास चौकी में शिकायत दी। शिकायत में परिजन हेमलता नौटियाल ने कहा कि कुछ लोग पूछताछ के नाम पर उन्हें अपने साथ ले गए थे और काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने शुरुआत में अपहरण की आशंका भी जताई थी। परिवारवालों का कहना था कि प्रमोद ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 16 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है। इसी आधार पर उन्हें इस तरह साथ ले जाने पर परिवार ने चिंता जताई थी। बाद में चमोली पुलिस ने उनकी हिरासत की पुष्टि कर दी।

चमोली के SP सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच जारी है। जांच टीम संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य सबूतों का गहन परीक्षण कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में BKTC के CEO सोहन सिंह रांगण ने कहा कि SIT टीम ने जांच के सिलसिले में उनसे कुछ दस्तावेज और उपलब्ध CCTV फुटेज मांगे थे, जिन्हें टीम को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में वे पूरा सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल

CCTV फुटेज से हुआ खुला मामला

पूरे विवाद की शुरुआत दो जुलाई को हुई। इसी दिन BKTC को बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की थाली भेंट की गणना के दौरान कथित अनियमितता की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह करीब नौ से 9:30 बजे के बीच गणना स्थल से नियमों के विपरीत धनराशि हटाई गई। इसी दौरान की CCTV फुटेज में प्रमोद नौटियाल मोबाइल के नीचे नोटों जैसी गड्डी दबाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद BKTC ने विभागीय जांच शुरू कर दी।

जांच समिति की रिपोर्ट के बाद निलंबन और FIR

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने की बात कही। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर 48 घंटे में जवाब देने का नोटिस दिया गया। इसके साथ ही BKTC के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की शिकायत पर बद्रीनाथ कोतवाली में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

हाईकोर्ट पहुंचे, 16 को होगी सुनवाई

FIR दर्ज होने के बाद प्रमोद नौटियाल ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। मामले में 16 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून, 29 जून और दो जुलाई की चढ़ावा गणना से जुड़ी CCTV फुटेज अपने कब्जे में ली है। सूत्रों के मुताबिक, 25 जून की फुटेज में भी प्रमोद नौटियाल नोटों जैसी गड्डी ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इस फुटेज को अहम साक्ष्य मानकर जांच कर रही है। अब मंदिर परिसर में लगे 32 CCTV कैमरों की करीब 40 दिन की रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पहले भी इस तरह की कोई अनियमितता हुई थी या नहीं।

नौटियाल का दावा- मोबाइल के नीचे नोटबुक थी

प्रमोद नौटियाल ने विभागीय जांच में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि वह हमेशा अपने साथ एक नोटबुक रखते हैं। उनका दावा है कि CCTV में मोबाइल के नीचे जो वस्तु दिखाई दे रही है, वह नोटों की गड्डी नहीं, बल्कि उनकी नोटबुक थी। हालांकि घटना के बाद उनका मोबाइल बंद मिला और उन्होंने ज्योतिर्मठ कार्यालय में भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। कर्मचारियों ने जांच समिति को बताया कि घटना वाले दिन गणना प्रभारी प्रमोद नौटियाल ही थे और उन्होंने गणना शुरू होने या समाप्त होने की जानकारी अन्य कर्मचारियों को नहीं दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

दीपिका पर अपने बयान से मुजम्मिल फिर सुर्खियों में

सुप्रीम कोर्ट अब जल्द निपटायेगा पुराने केस

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नही : योगी

 

Spread the love

One thought on “बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर Lucknow : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया […]

Spread the love
Read More