लगातार फिसल रहे सोने और चांदी के दाम, देखें नया रेट

चांदी ₹1,668 गिरकर ₹2.19 लाख, सोना हुआ ₹1,180 सस्ता

Gold Price Today : सोने-चांदी के दाम में 13 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 1,668 रुपए घटकर 2.19 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,180 रुपए घटकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। बीते एक  महीने में चांदी की कीमत 24 हजार और सोने की कीमत 6 हजार रुपए कम हो चुकी है। 14 जून को चांदी 2.43 लाख और 1.48 लाख रुपए पर था।

चांदी ऑल टाइम हाई से 1.67 लाख गिरी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 165 दिन में चांदी 1.67 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

दाम में गिरावट की वजह

फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरती हैं। पिछले कुछ समय पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दामों में इतनी बड़ी तेजी आने के बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में गिरावट आई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, 77,300 पर कारोबार कर रहा

मां बनने की खुशी बनी मातम, प्रसव के बाद 18 मौतों से हड़कंप

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, छात्रों-व्यापारियों को बड़ा फायदा

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “लगातार फिसल रहे सोने और चांदी के दाम, देखें नया रेट

Comments are closed.

Business Economy

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

त्योहारों से पहले सस्ती प्याज का इंतजाम New Delhi: त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती मांग और संभावित महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज निकालकर देश के बड़े शहरों में पहुंचा रही है। उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

चीनी के दाम ने बढ़ाई चिंता, खुदरा बाजार में 64 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; जमाखोरी पर सरकार सख्त New Delhi : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को खुदरा बाजार में चीनी का औसत भाव बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। कुछ इलाकों […]

Spread the love
Read More
Business National Science & Tech

राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइलें

मिसाइल निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत New Delhi: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की तकनीक भारतीय उद्योगों को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से […]

Spread the love
Read More