बुलंदशहर जेल में थम नहीं रही अवैध वसूली और उत्पीड़न!

Jail

Jail मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप

बुलंदशहर जेल में जेल प्रशासन के अधिकारियों की अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। जेल में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की पिटाई से घायल बंदी का समय पर सही इलाज नहीं होने से बंदी की मौत हो गई। मृतक बंदी की पहचान बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उधर जेल प्रशासन ने मामले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही राम मंदिर के विरोधी

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 4 जिले की रात प्रशांत अपने पिता के साथ बुलंदशहर के डीबाई थाना क्षेत्र स्थित गांव तलवार में अपनी ससुराल जा रहा था। देर रात सवारी नहीं मिलने पर दोनों पैदल ही आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान उन्होंने एक बाइक को रोककर लिफ्ट लेने का प्रयास किया। जिस पर पुलिसकर्मी सवार थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने तलाशी के दौरान उनके बैग में अवैध तमंचा रखकर फंसाया और मामले को रफादफा करने के लिए रुपए की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर रातभर चौकी में बैठाए रखा और इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। अगले दिन पिता को छोड़ दिया गया और घायल प्रशांत को जेल भेज दिया गया।

परिजनों का कहना है कि 7 जुलाई को वह जेल में मुलाकात करने गए उस दौरान प्रशांत ने पुलिस कर मारपीट किए जानेवोर तबियत खराब होने की बात कही थी। अगले दिन सुबह उन्हें सूचना मिली कि प्रशासन को दिल का दौरा पड़ा है। जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्हें उनकी मौत की जानकारी दी गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने और समय पर उपचार नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बुलन्दशहर जेल बंदियों से बेतहाशा अवैध वसूली और बंदियों के साथ जेल सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न किए जाने को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में एक बार फिर बुलंदशहर जेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है।

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी: DIG

बुलंदशहर जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सवाल पर मेरठ परिक्षेत्र के उन महानिरीक्षक सुभाष शाक्य ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जेल में बंदियों और सुरक्षाकर्मियों के उत्पीड़न और अवैध वसूली की शिकायत की भी जांच कराई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन और लैपटॉप

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा T-20 आज

 तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने  किया वृहद वृक्षारोपण

पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा

Spread the love

2 thoughts on “बुलंदशहर जेल में थम नहीं रही अवैध वसूली और उत्पीड़न!

Comments are closed.

Horoscope Today
Astrology homeslider

इन राशियों के विवाहित जीवन में आएंगी खुशियां

Horoscope Today  मेष : इन दिनों आपमें प्रोफेशन में परिवर्तन की चाह उत्पन्न होने लगी है। पढ़ाई में आलस्य हावी रहेगा। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगाड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं। वृषभ : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के […]

Spread the love
Read More
Suicide
Crime News

लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

Suicide दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने लगाई फांसी तालकटोरा, मोहनलालगंज व बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन […]

Spread the love
Read More
PM Modi Australia Visi
homeslider International

आस्ट्रेलिया देगा भारत को यूरेनियम

मोदी ने मेलबर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया, बोले- यहां आकर हैट्रिक लगाई PM Modi Australia Visi : PM  नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आया हूं, यानी कि मेरी हैट्रिक […]

Spread the love
Read More