
Nautanwa Tree Plantation : नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने आज नगर के दोमुहान घाट पर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम वन महोत्सव के अंतर्गत चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा था। वन महोत्सव के तहत नौ जुलाई से 12 जुलाई तक यह वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश और प्रदेश में हरियाली का वातावरण बनाए रखना है।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाली को बढ़ावा देने की यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि नौतनवां नगर पालिका सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, लिपिक संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, गोविंद, अमित कुमार, कमलेश, अनिल चौधरी, सुभाष, ईश्वर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही राम मंदिर के विरोधी
पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
जान्हवी कपूर ने फिर खोला प्यार का राज, मेहंदी में लिखा ‘शिक्खु’


One thought on “ तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने किया वृहद वृक्षारोपण”
Comments are closed.