भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा T-20 आज

IND vs ENG 4th T20

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा  T-20 आज

IND vs ENG 4th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच  मैचों की T 20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में रात 10 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो T 20 सीरीज हार सकता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। यानी अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं।

श्रेयस की कप्तानी पर सवाल

T 20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया था। IPL समेत श्रेयस अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में 10 मैच हार चुके हैं। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती। उनके मुताबिक भारत अपनी अटैकिंग अप्रोच नहीं बदलेगा।

इंग्लैंड सीरीज जीतने से एक कदम दूर

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 T-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है।

दुबे से पावर हिटिंग की उम्मीद

भारत को मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे से तेज रन बनाने की उम्मीद होगी। पहले टी-20 में उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे, लेकिन अगले दो मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल सके। मौजूदा सीरीज में अभिषेक शर्मा 3 मैचों में 112 रन बनाकर भारत के टॉप बैटर हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 110 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए हैं।

बेथेल-आर्चर टॉप प्लेयर

इंग्लैंड की नजर एक बार फिर जैकब बेथेल और फिल सॉल्ट पर रहेगी। बेथेल ने तीन  मैचों में 89 रन बनाए हैं, जबकि सॉल्ट ने तीसरे T-20 में 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। गेंदबाजी में सैम करन, जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने 4-4 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है।

आंकड़ों में मुकाबला

भारत लगातार दूसरी T-20 सीरीज हारने के खतरे में है। 2018-19 के बाद ऐसा पहली बार हो सकता है। इंग्लैंड ने पिछले 21 पूरे हुए टी-20 में 18 मैच जीते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले दो टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 7 स्कोरिंग शॉट लगाए हैं, जिनमें 4 छक्के शामिल हैं। भारत ने ब्रिस्टल में खेले अपने पिछले चार पूरे हुए टी-20 मुकाबलों में कोई हार नहीं झेली है।

पिच रिपोर्ट और मौसम

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड T-20 में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां सीधी बाउंड्री छोटी हैं, हालांकि इस सीजन डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है।

भारत बदलाव कर सकता है

भारत तीसरे T-20 की हार के बाद बदलाव कर सकता है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड : फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

गडकरी ने माना E20 पेट्रोल से हो रहा माइलेज प्रभावित

आस्ट्रेलिया देगा भारत को यूरेनियम

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नयी खुशखबरी

 तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने  किया वृहद वृक्षारोपण

 

 

 

Spread the love

One thought on “भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा T-20 आज”

Comments are closed.

Ranchi
Sports

रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

JSCA स्टेडियम में होगा हाईवोल्टेज मैच सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार पर होगा रंजन कुमार सिंह Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम बुधवार को विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंची। होटल तक पहुंचाने के लिए टीम की सुरक्षा के कड़े […]

Spread the love
Read More
Sports

मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस

Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। ओन्लर का आरोप है कि मैरी कॉम ने टीवी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान […]

Spread the love
Read More
Sports

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलती […]

Spread the love
Read More