सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन और लैपटॉप

Smartphone Price Cut

लीथियम-आयन सेल और डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी माफ

Smartphone Price Cut : केंद्र सरकार ने देश में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स (स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड) और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटा दी है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी सस्ते हो सकते हैं। अब डिस्प्ले असेंबली, लीथियम-आयन सेल और इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल के मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। सरकार ने घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है।

मार्च 2029 तक लागू रहेगी छूट, कंपनियों की लागत कम होगी

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन कंपोनेंट्स पर मिलने वाली यह छूट अगले 3 साल से ज्यादा यानी 31 मार्च, 2029 तक वैलिड रहेगी। सरकार के इस कदम का मकसद देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के प्रोडक्शन को तेज करना और कंपनियों की लागत को कम करना है।

इन खास प्रोडक्शन मशीनों के इम्पोर्ट पर अब नहीं देना होगा कोई टैक्स

ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट की नई लिस्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी बनाने वाली लगभग सभी जरूरी चीजें शामिल हैं। अब कंपनियों को पाउडर ड्रायर, ऑटोमैटिक फीडिंग और ब्लेंडिंग सिस्टम, स्लरी ट्रांसफर सिस्टम, कैथोड और एनोड एक्सट्रूज़न कोटिंग मशीनें, कम्प्रेशन इक्विपमेंट और हाई वैक्यूम पंप मंगाने पर टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा वाइंडिंग मशीन, इलेक्ट्रोड कटिंग और स्लिटिंग मशीन, टेस्टिंग मशीन, ऑटो-पैकिंग सिस्टम, सेपरेटर कोटिंग मशीन और स्टैकिंग मशीन भी इस छूट के दायरे में आएंगी।

स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी हो सकते हैं सस्ते

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्प्ले असेंबली और लीथियम-आयन सेल किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी की कुल लागत का एक बहुत बड़ा हिस्सा होते हैं। इन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटने से कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले समय में कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर कर सकती हैं, जिससे भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतें कम हो सकती हैं।

PLI स्कीम को सपोर्ट करना और इम्पोर्ट पर निर्भरता घटाना है मकसद

सरकार का यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए चल रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम के उद्देश्यों के लिए सही है। अभी में भारत को डिस्प्ले असेंबली और लीथियम-आयन सेल जैसी प्रमुख चीजों के लिए बड़े पैमाने पर दूसरे देशों (विशेषकर चीन और वियतनाम) पर निर्भर रहना पड़ता है। इस ड्यूटी छूट के बाद स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे विदेशी देशों पर भारत की निर्भरता कम हो जाएगी।

क्या होती है बेसिक कस्टम ड्यूटी?

बेसिक कस्टम ड्यूटी यानी BCD वह टैक्स है जो देश के बाहर से आने वाले सामानों के इम्पोर्ट पर लगाया जाता है। इसे हटाने का मतलब है कि अब कंपनियां विदेशों से कच्चा माल बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के मंगा सकेंगी और भारत में फाइनल प्रोडक्ट तैयार करेंगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा T-20 आज

जयशंकर का खाड़ी दौरा: विशाल भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करना उद्देश्य

आस्ट्रेलिया देगा भारत को यूरेनियम

 तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने  किया वृहद वृक्षारोपण

 

 

 

 

 

2 thoughts on “सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन और लैपटॉप”

Comments are closed.

New Delhi
Business

एथेनॉल पर रोक से चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा

New Delhi: देश में चीनी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस और बी-हैवी मोलासेस के इस्तेमाल पर रोक के बाद चालू एथेनॉल सप्लाई वर्ष (ESY 2027) के पहले महीने में चीनी उत्पादन में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, उत्पादन बढ़ने के बावजूद […]

Read More
New Delhi
Business

पतंजलि फूड्स देगी डिविडेंड, 26 नवंबर को ऐलान संभव

New Delhi: योगगुरु बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड एक बार फिर अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दे सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 26 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा और मंजूरी पर विचार […]

Read More
Bank License
Business

RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द

Bank License: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक की खराब वित्तीय स्थिति और ग्राहकों का पैसा लौटाने में असमर्थता को देखते हुए RBI ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही बैंक का बैंकिंग कारोबार बंद हो गया […]

Read More