इशाक डार के पोते की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में सियासी तूफान

Gang rape in Pakistan

Gang rape in Pakistan पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते पर गैंगरेप का आरोप

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार राजनीतिक विवादों में घिर गए हैं। लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप के मामले में उनके पोते मुहम्मद रजा डार को मुख्य संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष ने इशाक डार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार, यह कथित घटना 29 जून को हुई थी। पीड़ित महिलाओं में एक वेनेजुएला और दूसरी नीदरलैंड की नागरिक बताई जा रही हैं। मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े

महिला के गर्भ पर उसका अधिकार, पति नहीं रोक सकता फैसला: हाई कोर्ट

रजा डार पांच दिन की पुलिस हिरासत में

स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, लाहौर की एक अदालत ने इशाक डार के पोते रजा डार समेत चारों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, रजा डार की मुलाकात इन दोनों महिलाओं से पिछले वर्ष सिंगापुर में हुई थी। बताया जा रहा है कि वे एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में साझेदार थे। आरोप है कि रजा डार ने ही महिलाओं के पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा की व्यवस्था की थी।

ये भी पढ़े

मुंबई में बारिश का कहर, 16 ट्रेनें रद्द….फ्लाइट्स प्रभावित, स्कूल बंद

इशाक डार के इस्तीफे की मांग

पाकिस्तान के सीनेटर फैसल वावडा ने इस मामले को लेकर इशाक डार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघीय और पंजाब सरकार इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रभावशाली परिवार से जुड़े आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। वावडा ने कहा कि यदि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि की चिंता है तो इशाक डार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये भी पढ़े

रेलवे में बंपर भर्ती, टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए आवेदन शुरू

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सीनेटर वावडा ने आरोप लगाया कि मामले को गैंगरेप के बजाय जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विदेशी पीड़ितों को जल्द से जल्द उनके देशों वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में वावडा ने कहा कि रजा डार की गिरफ्तारी संबंधित विदेशी दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही संभव हो सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने गंभीर आरोपों के बीच इशाक डार विदेश मंत्री के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं। फिलहाल पाकिस्तान सरकार या इशाक डार की ओर से इन आरोपों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष अदालत की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

क्षिप्रा नदी का रौद्र रूप, उज्जैन के रामघाट पर जलभराव…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

गाड़ी न मिलने पर मंत्री ने अपने अंगरक्षक लौटाए

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Spread the love

One thought on “इशाक डार के पोते की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में सियासी तूफान”

Comments are closed.

Shahzad Bhatti ATS Action
Crime News homeslider National

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Shahzad Bhatti ATS Action: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। UP ATS ने शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क की गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में नेटवर्क को आतंकी गतिविधियों से जोड़ते […]

Spread the love
Read More
New York
International

सुरक्षा परिषद में ‘ग्लोबल साउथ’ को मिले हक, तभी सुरक्षित होगा भविष्यः भारत

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कार्यप्रणाली में तत्काल और गहरे सुधारों की मांग करते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पुरजोर आवाज उठाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की चार्ज डी अफेयर राजदूत योजना पटेल ने यूएनएससी के कामकाज के तरीकों पर आयोजित सालाना […]

Spread the love
Read More
Uber Eats
Business International Science & Tech

ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना

Uber Eats की नई उड़ान Uber Eats Drone Delivery: फूड डिलीवरी की दुनिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी के बाद Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर और दूसरी खाने-पीने की चीजें सड़क […]

Spread the love
Read More