मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली-NCR में राहत की बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जुलाई को राजधानी और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे तथा कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े

क्षिप्रा नदी का रौद्र रूप, उज्जैन के रामघाट पर जलभराव…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, आगरा, वाराणसी, देवरिया, बलिया, सोनभद्र और मिर्जापुर समेत कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

बिहार में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में 4-5 दिन तक बारिश का दौर

राजस्थान में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और चूरू समेत कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़े

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

मुंबई-ठाणे में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चिंता मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ को लेकर है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। इसके अलावा अमरावती, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में भी 7 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय सिस्टम के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 6 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुरा में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों के लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

क्षिप्रा नदी का रौद्र रूप, उज्जैन के रामघाट पर जलभराव…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

दो टूक :  राम मंदिर दान में चोरी का कलंक धोना आसान नहीं होगा

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

 

Spread the love

Business homeslider Uttar Pradesh

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a […]

Spread the love
Read More
Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More
IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More