यूरोप में भीषण गर्मी के बीच ईरान का ऑफर, बोला- प्रतिबंध हटाइए, AC से देंगे राहत

Iran Sanctions : यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी और हीटवेव के बीच ईरान ने पश्चिमी देशों के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। ईरान ने कहा है कि यदि उस पर लगाए गए आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध हटा दिए जाएं, तो वह यूरोपीय देशों को बड़े पैमाने पर एयर कंडीशनर (AC) और अन्य कूलिंग उपकरण निर्यात कर सकता है। ईरान का दावा है कि उसने प्रतिबंधों के बावजूद स्वदेशी तकनीक से आधुनिक एयर कंडीशनर विकसित किए हैं और मौजूदा संकट में यूरोप की मदद करने के लिए तैयार है।

ईरानी दूतावास ने X पर रखा प्रस्ताव

तुर्किये स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वर्षों से प्रतिबंधों का सामना करने के बावजूद ईरान ने घरेलू तकनीक के दम पर एयर कंडीशनर विकसित किए हैं। दूतावास ने कहा कि देश के पास पर्याप्त तकनीकी विशेषज्ञता और उत्पादन क्षमता है। यदि यूरोप प्रतिबंधों में ढील देता है, तो ईरान गर्मी से जूझ रहे देशों को कूलिंग उपकरण उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

यूरोप में हीटवेव ने तोड़े कई रिकॉर्ड

यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जर्मनी, चेक गणराज्य और पोलैंड समेत कई देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रेल और सड़क परिवहन प्रभावित हुआ। फ्रांस में कई दिनों तक औसत तापमान लगभग 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के बाद आए तूफानों के बीच प्रारंभिक आकलन में करीब 1,000 अतिरिक्त मौतों की आशंका जताई गई है।

‘हीट डोम’ बना संकट की सबसे बड़ी वजह

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार यूरोप में अत्यधिक गर्मी की मुख्य वजह हीट डोम है। यह एक स्थिर उच्च वायुदाब प्रणाली होती है, जो गर्म हवा को लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में कैद रखती है। इसके कारण तापमान लगातार ऊंचा बना रहता है और सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।

पिछले बड़े रिकॉर्ड भी टूटे

वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्ष 1976 और 2003 की ऐतिहासिक यूरोपीय हीटवेव की तुलना में मौजूदा गर्मी कहीं अधिक गंभीर है। विश्लेषण के अनुसार, 1976 की हीटवेव वर्तमान स्थिति से लगभग 3.5 डिग्री सेल्सियस और 2003 की हीटवेव करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम तीव्र थी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर चढ़ावा मामला: अब कमीशनखोरी के आरोप

राम मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग के लिए नए नियम लागू, मोबाइल-बैग पर बैन और जमीन पर बैठकर होगी गिनती

BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यूपी पहुंचे नितिन नवीन, मिशन-2027 पर मंथन शुरू

BJP अध्यक्ष का चार-पाँच को लखनऊ दौरा, चुनाव प्रभारी का नाम होगा तय!

 

 

Spread the love

2 thoughts on “यूरोप में भीषण गर्मी के बीच ईरान का ऑफर, बोला- प्रतिबंध हटाइए, AC से देंगे राहत

Comments are closed.

homeslider International

ईरान में खामेनेई को अंतिम विदाई, तेहरान में उमड़ा जनसैलाब; भारत ने भी दी श्रद्धांजलि

Khamenei Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत शनिवार को राजधानी तेहरान में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। सरकारी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, अंतिम विदाई समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि भारत सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल […]

Spread the love
Read More
Israel Iran Dispute
International

ईरानी डेलीगेशन को मारने की साजिश? NYT के दावे पर इजरायल ने दी तीखी सफाई

Israel-Iran Dispute : इजरायल और अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के बीच एक रिपोर्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को उन संभावित इजरायली योजनाओं के बारे में आगाह किया था, जिनमें परमाणु वार्ता से जुड़े ईरानी नेताओं को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई […]

Spread the love
Read More
Theft of Donation Money
homeslider Raj Dharm UP

राम मंदिर चढ़ावा मामला: अब कमीशनखोरी के आरोप

Theft of Donation Money कांग्रेसी दिग्गज दिग्विजय सिंह ने दान वापस मांगने की कही बात समाजवादी पार्टी भी चंदाचोरी को बना सकती है यूपी में चुनावी मुद्दा नया लुक ब्यूरो अयोध्या। राम। हे राम। सीताराम। मर्यादा पुरुषोत्तम राम। लेकिन अब राम भी विवादों में हैं। उनके नाम की मर्यादा अब धूमिल हो रहीं है। भारत […]

Spread the love
Read More