BJP अध्यक्ष का चार-पाँच को लखनऊ दौरा, चुनाव प्रभारी का नाम होगा तय!

BJP
संजय सक्सेना
संजय सक्सेना

BJP अध्यक्ष का चार-पाँच को लखनऊ दौरा, चुनाव प्रभारी का नाम होगा तय!भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का चार और पांच जुलाई को होने वाला लखनऊ दौरा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव की आहट माना जा रहा है। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा बेहद रणनीतिक और निर्णायक साबित हो सकता है। पार्टी हाईकमान और संगठन के बीच तालमेल बिठाने और मिशन 2027 की रूपरेखा तैयार करने के लिए नबीन का यह दौरा किसी ‘मास्टर स्ट्रोक’ से कम नहीं है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नबीन के इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के लिए नए चुनाव प्रभारी के नाम की घोषणा की जा सकती है, जो प्रदेश में पार्टी के भविष्य की चुनावी दिशा तय करेगा। नितिन नबीन के इस दौरे को लेकर सबसे बड़ी उम्मीद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की है।

ये भी पढ़े

विनय कटियारः आंदोलन के नायक से उपेक्षित चेहरे तक

हालांकि BJP  ने हाल ही में अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की है और उसमें सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है, लेकिन अभी भी ‘चुनाव प्रभारी’ का पद खाली पड़ा है, जिसे भरने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मंथन का दौर जारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नबीन लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें करेंगे, जिसमें बूथ स्तर के प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और विपक्षी दलों की रणनीतियों का काट खोजने पर चर्चा होगी। यह दौरा केवल संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 2027 की तैयारियों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का नया रिकॉर्ड बना सके।

ये भी पढ़े

खामेनेई का अंतिम संस्कार: शोक आमंत्रण में छिपा है बड़ा सियासी संदेश

भाजपा अध्यक्ष के दौरे ने उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी के रूप में संभावित नामों की चर्चाओं ने सियासी तापमान को काफी बढ़ा दिया है। चर्चाओं में सबसे प्रमुख नाम केंद्रीय नेतृत्व के भरोसेमंद विनोद तावड़े का है। बीते छह महीनों से तावड़े का उत्तर प्रदेश में दखल काफी बढ़ गया है, चाहे वह मंत्रिमंडल के विस्तार में नामों का पैनल तैयार करना हो या नई प्रदेश टीम के गठन में भूमिका, तावड़े की सक्रियता स्पष्ट दिखाई देती है। उनके संगठनात्मक कौशल और महाराष्ट्र में पार्टी को सत्ता तक पहुँचाने के अनुभव को देखते हुए उन्हें इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा, सुनील बंसल का नाम भी चर्चा में बना हुआ है, जिनकी उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति पर गहरी पकड़ है और पश्चिम बंगाल में उनके चुनावी प्रबंधन की भूमिका को BJP  हाईकमान आज भी एक बड़ा उदाहरण मानता है। पहले भी वह यूपी के प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा राधा मोहन सिंह का नाम भी वरिष्ठता के आधार पर चर्चा में है, हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी सक्रियता के स्तर को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं। इन नामों के अलावा, पार्टी किसी नए और कद्दावर दलित या पिछड़े चेहरे को आगे करके एक बड़ा सामाजिक संदेश देने का प्रयोग भी कर सकती है, जो पार्टी के श्सबका साथ, सबका विकासश् के एजेंडे को धार दे सके।

ये भी पढ़े

चीन का नया कानून दुनिया में बहस का बड़ा मुद्दा

नितिन नबीन के लखनऊ दौरे से केवल प्रभारी की घोषणा ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदें भी जुड़ी हैं। पार्टी कार्यकर्ता इस बात की बाट जोह रहे हैं कि आगामी चुनावों के लिए किस तरह के अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम तय किए जाएंगे। ऐसी संभावना है कि नबीन सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दे सकते हैं ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसके साथ ही, उन 61 सीटों पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकता है जहाँ पिछले चुनावों में पार्टी को संघर्ष करना पड़ा था। पार्टी का मुख्य लक्ष्य 2027 में हैट्रिक लगाने का है, और इसके लिए नबीन का यह दौरा संगठन में नई जान फूंकने का काम करेगा। कुल मिलाकर, यह दौरा भाजपा के मिशन 2027 के आधिकारिक शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ से न केवल सेनापति के नाम की घोषणा होगी, बल्कि पार्टी का पूरा चुनावी एजेंडा भी तय किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धान का लाभ

इतिहास सुरक्षित रखने के लिए एक महिला ने पैंतीस साल तक न्यूज़ रिकॉर्ड की

सनसनी: पत्नी ने पति का शव बाथरूम में दफनाया

गोल्ड मार्केट में उछाल: अमेरिकी जॉब्स डेटा और चीन की मांग से बढ़े दाम

Spread the love

One thought on “BJP अध्यक्ष का चार-पाँच को लखनऊ दौरा, चुनाव प्रभारी का नाम होगा तय!”

Comments are closed.

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग के लिए नए नियम लागू, मोबाइल-बैग पर बैन और जमीन पर बैठकर होगी गिनती

Ayodhya : श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित बनाने के लिए ट्रस्ट ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। नए नियमों के तहत अब काउंटिंग हॉल में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल, नया ड्रेस कोड और कई अन्य प्रतिबंध […]

Spread the love
Read More
Aamir Khan's third marriage
Entertainment homeslider

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर? 61 की उम्र में मिला ‘सच्चा प्यार’

Aamir Khan’s third marriage सोशल मीडिया पर व्यंग्य की बरसात, पढ़कर रोक नहीं पाएंगे हंसी इरा, जुनैद, आज़ाद समेत चार बच्चों के पिता की कल हो रही शादी बंगलौर की गौरी को खान बनाने की तैयारी में जुटे आमिर, घर में करेंगे निकाह Aamir Khan’s third marriage :बॉलीवुड के सदाबहार हीरो के रूप में स्थापित […]

Spread the love
Read More
Vinay Katiyar
Analysis homeslider Raj Dharm UP

विनय कटियारः आंदोलन के नायक से उपेक्षित चेहरे तक

Vinay Katiyar श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में विनय कटियार का नाम स्तंभ के रूप में दर्ज है, जिन्होंने न केवल इस आंदोलन को वैचारिक और धरातलीय आधार प्रदान किया, बल्कि बजरंग दल के संस्थापक के रूप में कारसेवकों की एक पूरी फौज खड़ी कर दी थी, लेकिन रामलला का भव्य मंदिर अस्तित्व में आने के […]

Spread the love
Read More