BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यूपी पहुंचे नितिन नवीन, मिशन-2027 पर मंथन शुरू

Nitin Naveen UP Visit : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे। लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एयरपोर्ट से शहर तक निकले रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी ने इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा है।

दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की बैठक करेंगे। हाल ही में गठित प्रदेश कार्यकारिणी के साथ यह उनकी पहली औपचारिक समीक्षा बैठक होगी, जिसमें संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

दौरे के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष 98 जिला अध्यक्षों, अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों तथा विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठकों में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता सक्रियता, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा मतदाता संपर्क अभियान को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव के अनुभवों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है।

भाजपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की 64 सदस्यीय नई प्रदेश टीम का गठन किया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इस टीम के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पार्टी नेतृत्व इस दौरे को मिशन-2027 की दिशा में संगठन को सक्रिय करने की अहम कड़ी के रूप में देख रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग के लिए नए नियम लागू, मोबाइल-बैग पर बैन और जमीन पर बैठकर होगी गिनती

सनसनी: पत्नी ने पति का शव बाथरूम में दफनाया

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर? 61 की उम्र में मिला ‘सच्चा प्यार’

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर? 61 की उम्र में मिला ‘सच्चा प्यार’

 

Politics Uttar Pradesh

फरेंदा से डॉ. निशांत त्रिपाठी को मिल सकता है निषाद पार्टी का टिकट?

19 वर्षों तक सरकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके डॉ. निशांत त्रिपाठी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व की जमकर की सराहना संजय निषाद के मंच से दिखाई मजबूत राजनीतिक दावेदारी, 2027 को लेकर बढ़ी चर्चाएं फरेंदा में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन के मंच से रखी अपनी राजनीतिक विचारधारा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अमरोहा बहुचर्चित गैंगरेप कांड: अब CO पंकज त्यागी सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हसनपुर क्षेत्र के एक फार्महाउस पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते 22-23 सितंबर 2026 को अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में बंधक बनाकर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय युवती से पुलिस द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन के आदेश पर CO पंकज त्यागी […]

Read More
Maharajganj
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा में मंत्री संजय निषाद का बड़ा सियासी ऐलान

जो निषाद आरक्षण की आवाज उठाएगा, वही बनेगा विधायक निषाद समाज का हक छीनने वाले अब सत्ता में नहीं रह सकते समाज की आवाज उठाने वालों को ही मिलेगा राजनीतिक समर्थन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

Read More