राम मंदिर चढ़ावा मामला: अब कमीशनखोरी के आरोप

Theft of Donation Money

Theft of Donation Money कांग्रेसी दिग्गज दिग्विजय सिंह ने दान वापस मांगने की कही बात

समाजवादी पार्टी भी चंदाचोरी को बना सकती है यूपी में चुनावी मुद्दा

नया लुक ब्यूरो

अयोध्या। राम। हे राम। सीताराम। मर्यादा पुरुषोत्तम राम। लेकिन अब राम भी विवादों में हैं। उनके नाम की मर्यादा अब धूमिल हो रहीं है। भारत की पार्टियां अब उनके नाम पर राजनीति को तूल देने पर आमादा हैं। कभी रामजन्मभूमि के नाम देश भर के हिंदुओं को लामबंद कर चुकी भारतीय जनता पार्टी अब उसी राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मुद्दे पर घिरती नज़र आ रहीं है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में कराए गए कार्यों के भुगतान में कथित तौर पर कमीशनखोरी का खेल भी चलता था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े

विनय कटियारः आंदोलन के नायक से उपेक्षित चेहरे तक

आरोप लगाने वालों का दावा है कि काम कराने वाले ठेकेदारों और संबंधित लोगों से भुगतान के बाद कथित रूप से रकम वापस ली जाती थी। आरोप यह भी है कि ऐसा नहीं करने वालों पर मानसिक दबाव बनाया जाता था और उन्हें काम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कुछ आरोपों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम भी लिया गया है। साथ ही कुछ ट्रस्ट से जुड़े लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर? 61 की उम्र में मिला ‘सच्चा प्यार’

SIT को मिले कई आपत्तिजनक बिंदु

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आई SIT की रिपोर्ट में कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस अब तक आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के बाद राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्र अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि SIT की जांच में आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट का भी परीक्षण किया है, जिसमें पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में कई प्रक्रियात्मक कमियां पाई गई हैं, इसमें हुंडियों की संख्या और अभिलेखों में अंतर देखने को मिला है।

ये भी पढ़े

राम मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग के लिए नए नियम लागू, मोबाइल-बैग पर बैन और जमीन पर बैठकर होगी गिनती

अपना दान वापस माँग रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता

इन आरोपों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये का दान दिया था। उनका कहना है कि कथित अनियमितताओं के मद्देनजर वह अपना दान वापस चाहते हैं और इसके लिए अयोध्या में कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। हालांकि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले में जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि जांच एजेंसियां इन नए आरोपों की भी जांच करती हैं या नहीं।

ये भी पढ़े

खामेनेई का अंतिम संस्कार: शोक आमंत्रण में छिपा है बड़ा सियासी संदेश

सपा बनाना चाह रही है साल 2027 में चुनावी मुद्दा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा सकता है। सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को चुनावी रणनीति का हिस्सा बना सकती है। साथ ही अयोध्या के धार्मिक विकास और मंदिर प्रबंधन से जुड़े सवालों को भी अपने एजेंडे में शामिल करने की तैयारी बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More
Untitled 21 copy
homeslider Religion

पुत्र की आयु, बल और यश के लिए मां का का तप पर्व जीउतिया

सतपुतिया जैसे सात स्वस्थ, आयुवान, बलवान, यशस्वी पुत्रों की कामना Jivitputrika Vrat: सतपुतिया जैसे सात स्वस्थ, आयुवान, बलवान, यशस्वी पुत्रों की कामना के साथ माता की तपस्या का पर्व है जिउतिया। इसीलिए इस व्रत का आधार आहार भी सतपुतिया ही है। भगवान भास्कर की तीक्ष्णतम रश्मियों के साथ आयोजित यह वार्षिक लोक तप पर्व वस्तुतः […]

Spread the love
Read More