
IAS Promotion IAS में चयनित 21 PCS अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति के आधार पर चयनित 21 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
Adobe Scan 30 Jun 2026 (6)_260630_230207
नियुक्ति अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की 30 जून 2026 की अधिसूचना के अनुपालन में इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने का प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
यह नियुक्ति आदेश 30 जून को विशेष सचिव विजय कुमार द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न मंडलों, विकास प्राधिकरणों और जिलों में तैनात 21 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, सचिव विकास प्राधिकरण, परीक्षा नियंत्रक, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।
किस-किस PCS अधिकारी को मिला प्रमोशन
1. डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय : अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल
2. अरुण कुमार कश्यप : अपर आयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश
3. प्रफुल्ल राज सिंह : सचिव, विकास प्राधिकरण, गोरखपुर
4. संजय कुमार सिंह : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर
5. राज कुमार द्विवेदी :अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल, मीरजापुर
6. रोशन कुमार पटेल : अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ
7. हर्ष देव पाण्डेय : परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
8. शैलेन्द्र कुमार सिंह : विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर
9. नरेन्द्र बहादुर सिंह : अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखीमपुर खीरी
10. संतोष बहादुर सिंह : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर
11. पंकज वर्मा : सचिव, विकास प्राधिकरण, अयोध्या
12. विजय कुमार सिंह : मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीओसी, देवरिया
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा
RBI का भरोसा: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सुरक्षित हैं भारतीय बैंक और NBFC
सुप्रीम कोर्ट में एथेनॉल टेंडर पर सुनवाई, सरकार ने बताया बदलेगा या नहीं पेट्रोल का फॉर्मूला


13 thoughts on “IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS”
Comments are closed.